Sport : वैभव सूर्यवंशी को सचिन जैसा बनाकर मानेगा BCCI! खुद देवजीत सैकिया ने किया खुलासा, बोले- 'हम उसे बहुत सीरियसली ले रहे…' #INA

वैभव सूर्यवंशी… सिर्फ 15 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने हर किसी को अपना फैन बना दिया है. मैदान कोई भी हो, सामने गेंदबाज कोई भी हो, लेकिन ये खिलाड़ी विस्फोटक बल्लेबाजी करके अपनी टीम के लिए मैच विनर साबित होता है. आईपीएल 2026 में तहलका मचाने वाले वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं. मौजूदा समय में वह दलीप ट्रॉफी 2026 में खेल रहे हैं, जिसमें सेमीफाइनल मैच में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. अब गुरुवार को मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर में हुई अहम रिव्यू मीटिंग में बिहार के इस होनहार खिलाड़ी के भविष्य पर भी चर्चा हुई. इसके बाद बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने वैभव को लेकर चल रही प्लानिंग के बारे में बताया.

‘सचिन तेंदुलकर तरह योगदान दें वैभव सूर्यवंशी’

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बीसीसीआई काफी सचेत है. गुरुवार को मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर में हुई अहम रिव्यू मीटिंग में बिहार के इस होनहार खिलाड़ी के भविष्य पर भी चर्चा हुई, जिसके बाद बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसपर प्रतिक्रिया दी है.

BCCI हेडक्वार्टर में हुई अहम रिव्यू मीटिंग के बाद BCCI सेक्रेटरी सैकिया ने पत्रकारों से कहा, “हम चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी या उनके जैसे कद का कोई भी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की तरह देश के लिए खेले और योगदान दे या उन खिलाड़ियों की तरह बने जो पहले लेजेंड बन चुके हैं. इसलिए हम वैभव को बहुत सीरियसली ले रहे हैं. उनके इंटरनेशनल करियर में हर कदम और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है. BCCI उनके भविष्य पर बहुत बारीकी से नजर रख रहा है.”

 वैभव सूर्यवंशी को लेकर बरती जा रही है सावधानी

देवजीत सैकिया ने यह भी कहा कि BCCI उन्हें बड़े असाइनमेंट के लिए जल्दबाजी में आगे बढ़ाने की गलती नहीं करेगा और इस बाएं हाथ के बल्लेबाज की तरक्की को एक-एक कदम करके आगे बढ़ाएगा. सेक्रेटरी ने यह भी बताया कि BCCI का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ भविष्य को ध्यान में रखते हुए सूर्यवंशी की उम्र के ही लगभग 15 खिलाड़ियों पर नजर रख रहा है.

सैकिया ने आगे कहा,“हम बहुत सावधान हैं कि वह हर कदम सही उठाएं ताकि ऐसा न हो कि वह सिर्फ एक सीरीज या एक साल के लिए ही चर्चा में रहें. हम सभी खिलाड़ियों पर नजर रख रहे हैं, सिर्फ वैभव ही नहीं, बल्कि हमारे टारगेट ग्रुप में लगभग 10-15 खिलाड़ी शामिल हैं. हमारे COE हेड, VVS लक्ष्मण लगातार उन पर नजर रख रहे हैं और उनके फ्यूचर, ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट में गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं.”

वैभव सूर्यवंशी करते हैं रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

इंग्लैंड में अपने T20I डेब्यू में तीन पारियों में 14, 13 और 15 रन बनाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में भारत की 3-0 से जीत के दौरान ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज’ का अवॉर्ड जीता. बाद में, श्रीलंका में इंडिया A की ट्राई-नेशन सीरीज जीत के दौरान उन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाकर शानदार प्रदर्शन किया.

घरेलू सीजन की शुरुआत करने वाली दिलीप ट्रॉफी में सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उप-कप्तान भी बनाया गया. जहां, सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 92 और दूसरी पारी में 40 रन बनाए और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इतना ही नहीं वैभव अर्धशतक लगाते ही दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं. बताते चलें, वैभव सूर्यवंशी अब अगली बार दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में खेलते नजर आएंगे, जहां उनका सामना तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन की टीम से होगा.

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना ने जिसका रिकॉर्ड तोड़ा, उसी ने बधाई देते हुए की जमकर तारीफ, बोलीं- ‘मैंने तुम्हे एक युवा खिलाड़ी से…’

वैभव सूर्यवंशी को सचिन जैसा बनाकर मानेगा BCCI! खुद देवजीत सैकिया ने किया खुलासा, बोले- 'हम उसे बहुत सीरियसली ले रहे…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button