Sport : 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली कप्तानी, इस टीम के खिलाफ संभालेंगे युवा टीम की कमान #INA

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम हमेशा ही चर्चा में बना रहता है. वह जब-जब मैदान पर उतरते हैं, सभी की नजरें उनपर रहती हैं, क्योंकि वह अपने कमाल के खेल से विपक्षी टीम पर हावी हो जाते हैं. भारत की अंडर-19 टीम को साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना है, जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ है. इस टीम में वैभव को कप्तानी मिली है. इसके लिए स्क्वाड का ऐलान हो चुका है.
वैभव सूर्यवंशी बने अंडर-19 टीम के कप्तान
शनिवार को बीसीसीआई ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के साथ-साथ 3 मैचों की यूथ वनडे सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया. साउथ अफ्रीका दौरे पर खेले जाने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाया गया है. सवाल उठ रहा है कि क्या बोर्ड ने आयुष म्हात्रे को कप्तानी से हटाया है?
🚨 . 🚨
India’s U19 squad for South Africa tour and ICC Men’s U19 World Cup announced.
Details▶️https://t.co/z21VRlpvjg#U19WorldCup pic.twitter.com/bL8pkT5Ca2
— BCCI (@BCCI) December 27, 2025
इस बीच कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा फिट नहीं हैं. उनकी कलाई में इंजरी हुई है, जिसके चलते वो दोनों ही बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में रहेंगे. इसी वजह से 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 टीम की कप्तानी सौंपी गई है.
वैभव सूर्यवंशी के लिए कमाल का रहा 2025
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया है. इस साल अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर 7 शतक लगाए हैं. ये सफर आईपीएल से शुरू हुआ, जहां उन्होंने 35 गेंद पर शतक लगाकर सभी को हैरान कर दिया था. इसके बाद उन्होंने यूथ ओडीआई, यूथ टेस्ट, इंडिया ए, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, अंडर-19 एशिया कप और फिर विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में सेंचुरी लगाई.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैच की यूथ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार.
ये भी पढ़ें: BPL 2025-26 Coach Death: मैच शुरू होने से पहले कोच को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई मौत, कैपिटल्स की टीम में पसरा मातम
14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली कप्तानी, इस टीम के खिलाफ संभालेंगे युवा टीम की कमान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












