Sport : 2026 में टीम इंडिया के लिए 3 खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी समेत ये 2 खतरनाक प्लेयर भी लिस्ट में शामिल #INA

Team India : बीसीसीआई अब भारतीय क्रिकेट के भविष्य की ओर देख रहा है. ऐसा में भारत के सिलेक्टर्स और क्रिकेट बोर्ड नए-नए खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका दे रहा है. ताकि ये खिलाड़ी आने वाले सालों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर आईसीसी ट्रॉफी दिला सकें. इन नए खिलाड़ियों को पांच साल बाद होने वाले वनडे वर्ल्ड कप और दो साल बाद होने वाली टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार करना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और भारतीय चयनकर्ताओं का एकमात्र उद्देश्य है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड (ICC) क्रिकेट की सबसे बड़ी निकाय है. ऐसे में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जैसे टाइटल को जीतना ही हर टीम का मकसद होता है. इसके लिए बीसीसीआई भी नए और युवा खिलाड़ियों को लगातार मौका दे रही है. इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम में हाल ही में 3 नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है.
ये 3 खिलाड़ी भारत के लिए 2026 में कर सकते हैं डेब्यू
इन तीन खिलाड़ियों में भारत के सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम भी मौजूद है, जो अभी सिर्फ 15 वर्ष के हैं. उनके अलावा 29 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी टीम में शामिल किया गया है. इन दोनों खिलाड़ियों को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका दिया गया है.
Vaibhav Sooryavanshi becomes the youngest player . be picked for India in men’s cricket as they name squads for their upcoming T20I assignments 👏
More details ➡️ https://t.co/3SPjVxb5fS pic.twitter.com/C8tO6yMLsJ
— ICC (@ICC) June 7, 2026
वहीं वैभव सूर्यवंशी को 2026 में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी चुना गया है. अब ये तीनों खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2026 में डेब्यू कर सकते हैं. तो आइए उससे पहले हम आपको इन तीनों खिलाडियों और इनके प्रदर्शन के बारे में बताने वाले हैं.
1 – वैभव सूर्यवंशी : भारत के 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी तब पहली बार नजरों में आए, जब इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 2024 में हुई नीलामी में खरीदा. इसके बाद उन्होंने अपने पहले ही सीजन में 36 बॉल में शतक लगाकर सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने. उन्होंने 14 साल की उम्र में ये कारनामा किया.
इसके बाद आईपीएल 2026 में वैभव 16 मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतक के साथ 776 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टूर्नामेंट के खिलाड़ी बने. उन्होंने 72 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया और एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले इस खिलाड़ी ने बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को उसे टीम इंडिया में मौका देने के लिए मजबूर कर दिया. अब वैभव का डेब्यू करना लगभग पक्का है.
A maiden #TeamIndia call-up at the age of 1️⃣5️⃣ 🌟
Congratulations . Vaibhav Sooryavanshi on setting a remarkable record 👏 pic.twitter.com/htOt9kci4p
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
2 – प्रिंस यादव : दिल्ली के नजफगढ़ के समीप एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले 29 वर्षीय प्रिंस यादव को टीम इंडिया में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद मौका दिया गया है. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 20 टी20 मैचों में कुल 19 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में 16 विकेट और टीम इंडिया में जगह बनाई है. अब 2026 में वो टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं.
3 – हर्ष दुबे : विदर्भ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भारतीय टेस्ट क्रिकेट में मौका दिया गया है. वो अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में टीम का हिस्सा हैं. हालंकि उन्हें अपना डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है, लेकिन रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल से आगे अब भारतीय चयनकर्ता देख रहे हैं. ऐसे में आगामी टेस्ट सीरीज में हर्ष दुबे को डेब्यू करने का मौका मिला सकता है. हर्ष ने 2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन में 69 विकेट लेकर चर्चाएं बटोरी थीं.
ये भी पढ़ें : ‘वो खास था, उन्होंने मेरे कंधे पर…’ वैभव सूर्यवंशी निकले RCB के जबरा फैन, विराट कोहली के साथ मुलाकात को लेकर खोला राज
2026 में टीम इंडिया के लिए 3 खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी समेत ये 2 खतरनाक प्लेयर भी लिस्ट में शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,