Sport : 30 साल का विदेशी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से आज छीन सकता है पर्पल कैप, टॉप-5 की लिस्ट में हुई नई एंट्री #INA

IPL 2026 Purple Cap : आईपीएल 2026 पर्पल कैप की रेस काफी दिलचस्प हो गई है. इस लिस्ट में एक नए खिलाड़ी ने एंट्री मारी है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर धमाल मचा दिया है.
इस मैच में उन्होंने 2 विकेट लेकर अपने 18 विकेट इंडियन प्रीमियर लीग में पूरे कर लिए और टॉप – 5 में एंट्री कर ली है. इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार के ताज पर भी आज खतरा मंडरा रहा है. अब आज उनके ताजा को छीनने के लिए एक 30 साल का विदेशी गेंदबाज मैदान पर उतरने वाला है.
The stakes couldn’t be higher in Ahmedabad! ⚔️🏟️#GT want a win . consolidate their Top 2 spot, while it’s a must-win game for #CSK . keep their Playoffs dream alive. 🫣🔥#TATAIPL 2026 Race . Playoffs 👉 #GTvCSK | THU, 21st MAY, 6:30 PM pic.twitter.com/43lfK4stkr
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 21, 2026
भुवनेश्वर कुमार के ताज पर मंडराया खतरा
दरअसल, आईपीएल 2026 पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने अब तक 13 मैचों में कुल 24 विकेट हासिल की हैं. इस दौरान 4/23 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है. आज उनके इस ताज पर खतरा मंडरा रहा है.
BHUVNESHWAR KUMAR IN IPL 2026:
Matches – 13.
Wickets – 24.
Average – 16.38.
Economy – 7.71.
Strike rate – 12.75.Bhuvi is the Purple Cap Holder in this IPL – What a Legend. 🫡🌟 pic.twitter.com/PEUGxyFmen
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 18, 2026
इस गेंदबाज के पास होगा पर्पल कैप हासिल करने का मौका
आज आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की ओर से साउथ अफ्रीका के 30 वर्षीय गेंदबाज कगीसो रबाडा खेलते हुए नजर आने वाले हैं. उनके पास पर्पल कैप अपने नाम करने का मौका होगा.
रबाडा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. वो पर्पल कैप की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार के बाद दूसरे स्थान पर हैं. रबाडा ने 13 मैचों की 13 पारियों में कुल 21 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/25 रहा है. आज उनके पास भुवी को पीछे छोड़कर पर्पल कैप हासिल करने का मौका होगा.
Still mind, hungry stride⚡️ pic.twitter.com/susyIGv4kG
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 15, 2026
कगीसो रबाडा को सिर्फ इतने विकेट की दरकार
आज अगर कगीसो रबाडा को भुवनेश्व कुमार से आगे निकलना है और पर्पल कैप हासिल करना है तो उन्हें इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4 विकेट चटकाने होंगे. 3 विकेट लेने के साथ वो भुवनेश्वर की बराबरी कर लेंगे और 4 विकेट हासिल करते ही वो पर्पल कैप हासिल कर लेंगे. ऐसा करना रबाडा के लिए काफी मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं है.
ये भी पढ़ें : पहले खेलने का मौका भी नहीं मिला रहा था, अब 36 साल का खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच, बड़ा बयान देकर खोले कई राज
30 साल का विदेशी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से आज छीन सकता है पर्पल कैप, टॉप-5 की लिस्ट में हुई नई एंट्री
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,