Sport : ICC टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 में शामिल हैं 4 भारतीय नाम #INA

ICC World Test Championship 2025-27: आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का संस्करण काफी रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. जहां ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें टॉप पर हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम भी अभी WTC फाइनल की रेस में बरकरार है. टीम इंडिया अगली टेस्ट सीरीज श्रीलंका के साथ खेलने वाली है, जिसमें जीत दर्ज करके वो चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेगी. तो आइए भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले इस आर्टिकल में आपको बता देते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज कौन से हैं…

नंबर-10 पर हैं यशस्वी जायसवाल

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के हालिया संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-10 पर भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम आता है. यशस्वी ने 9 मैच खेले हैं, जिसकी 17 पारियों में उन्होंने 41.94 के औसत से 713 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए. वह 3 बार शून्य पर भी आउट हुए. यशस्वी ने इस दौरान 105 चौके लगाए हैं और 6 छक्के भी जडे़ हैं.

नंबर-9 पर हैं रवींद्र जडेजा

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के हालिया संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 9वें नंबर पर भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम आता है. जडेजा ने 9 मैच खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 72.50 के औसत से 725 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक आए हैं. जड्डू ने 68 चौके और 13 छक्के भी जड़े हैं.

8वें स्थान पर हैं जेमी स्मिथ

लिस्ट में आठवें स्थान पर इंग्लैंड के जेमी स्मिथ का नाम आता है. उन्होंने WTC के इस साइकल में 12 मैच खेले हैं, जिसकी 23 पारियों में उन्होंने 37.30 के औसत से 746 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं. वह एक बार ही शून्य पर आउट हुए हैं.

सातवें नंबर पर हैं शे होप

WTC के हालिया संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर शे होप का नाम आता है. वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने 10 मैच खेले हैं, जिसकी 19 पारियों में उन्होंने 39.36 के औसत से 748 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 748 रन निकले हैं. उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. 

नंबर-6 पर हैं केएल राहुल

इस लिस्ट में 6वें स्थान पर भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आता है. राहुल ने WTC के इस संस्करण में 9 मैच खेले हैं, जिसकी 17 पारियों में उन्होंने 49.75 के औसत से 796 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. वह एक बार भी शून्य पर आउट नहीं हुए हैं. केएल राहुल ने 98 चौके और 4 छक्के भी लगाए हैं.

ट्रेविस हेड नंबर-5 पर हैं काबिज

ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड WTC के इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने इसमें अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में 53.31 के औसत से 853 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं. वह एक बार भी बिना खाता खोले पवेलियन नहीं लौटे हैं.

चौथे नंबर पर हैं बेन डकेट

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन डकेट का नाम आता है. डकेट ने WTC के इस संस्करण में अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसकी 25 पारियों में उन्होंने 36.40 के औसत से 910 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं. वह 2 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

तीसरे नंबर पर हैं शुभमन गिल

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का नाम आता है. भारत के स्टार खिलाड़ी ने इस दौरान 8 मैच खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 79.16 के औसत से 950 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 1 अर्धशतक निकला है. वह इस संस्करण में एक बार भी शून्य पर आउट नहीं हुए हैं. शुभमन ने इस दौरान 108 चौके लगाए हैं और 15 छक्के भी जड़े हैं.

दूसरे नंबर पर हैं हैरी ब्रूक

इस  लिस्ट में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक का नाम आता है. ब्रूक ने WTC के इस संस्करण में 13 मैच खेले हैं, जिसकी 25 पारियों में उन्होंने 44 के औसत से 1056 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 2 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं. वह 3 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं.

जो रूट हैं नंबर-1

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट हैं. रूट ने इस संस्करण में अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसकी 25 पारियों में उन्होंने 48.17 के औसत से 1108 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 5 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं. वह 2 बार शून्य पर आउट हुए हैं. जो रूट ने 118 चौके और 1 छक्का लगाया है.

यहां डालिए लिस्ट पर एक नजर…

रैंकखिलाड़ीटीममैचपारीरनऔसतशतकअर्धशतकडक
1जो रूट🏴 इंग्लैंड1325110848.17522
2हैरी ब्रूक🏴 इंग्लैंड1325105644.00273
3शुभमन गिल🇮🇳 भारत81495079.16510
4बेन डकेट🏴 इंग्लैंड132591036.40232
5ट्रेविस हेड🇦🇺 ऑस्ट्रेलिया81685353.31320
6केएल राहुल🇮🇳 भारत91779649.75330
7शे होप🇼🇸 वेस्टइंडीज101974839.36320
8जेमी स्मिथ🏴 इंग्लैंड122374637.30141
9रवींद्र जडेजा🇮🇳 भारत91572572.50260
10यशस्वी जायसवाल🇮🇳 भारत91771341.94333

ये भी पढ़ें: ये हैं श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में शामिल बड़े-बड़े नाम

ICC टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 में शामिल हैं 4 भारतीय नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button