Sport : अभिषेक-हेड की जोड़ी ने बना दिया IPL 2026 के पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर, KKR vs SRH मैच में चौके-छक्के की बारिश #INA

IPL 2026 के पहले मैच में RCB के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के दोनों खतरनाक ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड का बल्ला खामोश रहा था, मगर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दूसरे मैच में अभिषेक और हेड ने पावरप्ले में तहलका मचाया है. अभिषेक-हेड की ओपनिंग जोड़ी ने आईपीएल 2026 के पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर कुल 84 रन बना लिए हैं. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने KKR के खिलाफ ही इस सीजन पावरप्ले में 80 रन बनाए थे.
अभिषेक-हेड ने वैभव अरोड़ा के ओवर में जड़े कुल 21 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने की. पहला ओवर वैभव अरोड़ा ने डाला और इस ओवर में कुल 6 रन आए, लेकिन इसके मुजरबानी के ओवर में दोनों ओपनर्स ने कुल 16 रन जड़े. इसके बाद तीसरा ओवर भी वैभव अरोड़ा लेकर और अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड कुल 21 रन बटोरे. इस ओवर में दोनों ओपनर्स ने 2 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके बाद चौथे ओवर में सुनील नरेन ने सिर्फ 3 रन दिए.
More than 8️⃣0️⃣ runs inside the powerplay 😯
🎥 Glimpses of Travis Head and Abhishek Sharma’s fiery partnership 🔥#SRH 84/1 after 6️⃣ overs
Updates ▶️ https://t.co/iCMFpDudP7#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/kWyL3BNLT7
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
अभिषेक शर्मा ने वरुण चक्रवर्ती के एक ओवर से ठोके 25 रन
अजिंक्य रहाणे ने इसके बाद पांचवा ओवर वरुण चक्रवर्ती को दिया. वरुण की इस ओवर की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा ने लंबा छक्का जड़ दिया. इसके बाद तीसरी गेंद पर अभिषेक ने फिर से छक्का जड़ा. फिर चौथी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ दिया. इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने वाइड डाली, मगर पांचवी और आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने लगातार 2 चौके जड़ दिया. इस तरह से वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर से अभिषेक शर्मा ने कुल 25 रन बटोरे.
Dealing in fireworks! 🎆
Abhishek Sharma took the attack . Varun Chakaravarthy 😮
Updates ▶️ https://t.co/iCMFpDudP7#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/ELkmVKGiMV
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
21 गेंदों पर 46 रनों की तूफानी पारी खेलकर ट्रेविस हेड आउट
सनराइजर्स हैदराबाद की पावरप्ले का आखिरी यानी ओवर कार्तिक त्यागी ने डाला. इस ओवर की पहली गेंद पर ट्रेविस हेड ने चौका लगाया. इसके बाद दूसरी गेंद पर हेड ने छक्का जड़ा, लेकिन फिर चौथी गेंद पर कार्तिक त्यागी ने ट्रेविस हेड को आउट किया. कैमरून ग्रीन ने एक शानदार कैच पकड़ा. इस तरह ट्रेविस हेड 21 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 3 छक्का निकला.
अभिषेक-हेड ने बनाया IPL 2026 के पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
IPL 2026 के पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर अब सनराइजर्स हैदराबाद ने बना दिया है. इससे पहले केकेआर के खिलाफ ही इस सीजन के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में 80 रन बनाए थे. अब सनराइडर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर कुल 84 रन बना लिए हैं.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन.
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट प्लेयर्स: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन.
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी.
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, तेजस्वी दहिया.
यह भी पढ़ें: नहीं मिला IPL 2026 खेलने के लिए NOC तो कोर्ट पहुंचा ये स्टार विदेशी खिलाड़ी, RCB टीम का है हिस्सा
अभिषेक-हेड की जोड़ी ने बना दिया IPL 2026 के पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर, KKR vs SRH मैच में चौके-छक्के की बारिश
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









