Sport : Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के पास है इतिहास रचने का मौका, सिर्फ इतने रन बनाते ही बनाने वाले हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड #INA

Abhishek Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 6 अक्टूबर, गुरुवार को कैरारा ओवल में खेला जाने वाला है. इस मैच में सभी की निगाहें युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी, क्योंकि इस मैच में वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं. इसके लिए अभिषेक को महज 39 रन बनाने हैं, लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए शर्त है कि उन्हें ये रन 72 गेंदों में बनाने होंगे.
अभिषेक शर्मा के पास है वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक तूफानी बल्लेबाज हैं और जब वह मैदान पर आते हैं, तो खूब छक्के-चौके लगाते हैं. अब ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के चौथे मैच में अभिषेक के पास महारिकॉर्ड बनाने का मौका है. मगर, इसके लिए अभिषेक को 39 रन बनाने होंगे और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए शर्त है कि अभिषेक न केवल 29 रन बनाए बल्कि ये कारनामा उन्हं 72 गेंदों के अंदर-अंदर करना होगा.
यदि वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं, तो सबसे तेज 1000 टी-20 आई रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल ये रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है, जिन्होंने 573 गेंदों में 1000 रन के आंकड़े को छूआ है. जबकि अभिषेक ने 500 गेंदें खेली हैं और 961 रन बना लिए हैं.
ये भी पढ़ें: PM MODI से मिलीं चैंपियन महिला खिलाड़ी, बातचीत का वीडियो आया सामने, पूछे कई मजेदार सवाल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा अब तक प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में अभिषेक शर्मा का बल्ला बोल रहा है. पहले मैच में उन्होंने 19 रन बनाए थे. जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 68 रनों की ताबतोड़ पारी खेली थी. वहीं, तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 रन की पारी खेली थी. ऐसे में अब चौथे मुकाबले में उनसे एक बड़ी और विस्फोटक पारी की उम्मीद रहेगी.
अभिषेक शर्मा के T20I आंकड़े
अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए अब तक 27 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 192.20 की स्ट्राइक रेट और 36.96 के औसत से 961 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक बनाए हैं. अभिषेक ने टी-20 आई में 92 चौके और 64 छक्के लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: Temba Bavuma: भारत को उसके घर में हराने के लिए स्पेशल तैयारी से आ रहे हैं टेम्बा बावुमा, बताई क्या है उनकी स्ट्रेंथ
Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के पास है इतिहास रचने का मौका, सिर्फ इतने रन बनाते ही बनाने वाले हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












