Sport : Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा अपना नाम, बना लिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड #INA

Abhishek Sharma World Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला गाबा के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैदान पर ओपनिंग करने आए भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 11 रन बनाते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है. अभिषेक सबसे तेज 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव को इस मामले में पीछे छोड़ा है.

अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब सभी की नजरें उनपर टिकी रहती हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में खेले जा रहे पांचवें टी-20 मैच में अभिषेक ने 11 रन बनाते ही इतिहास रच दिया है. वह गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

उन्होंने इस मामले में अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 573 गेंदों में 1000 रन के आंकड़े को छूआ था. अभिषेक की बात करें, तो उन्होंने 528 गेंदों में ये मुकाम हासिल कर लिया है.

विराट कोहली से पीछे हैं अभिषेक शर्मा

जहां एक ओर गेंदों के मामले में अभिषेक शर्मा सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, अगर बात करें, पारियों के हिसाब से सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर्स की, तो इस लिस्ट में अभिषेक दूसरे नंबर पर आ पहुंचे हैं. नंबर-1 पर विराट कोहली का नाम है, जिन्होंने 27 पारियों में ये माइलस्टोन हासिल किया था. जबकि अभिषेक ने 28 पारियों में ये आंकड़ा छूआ है. सबसे कम पारियों में एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज:- 

27 विराट कोहली

28 अभिषेक शर्मा

29 केएल राहुल

31 सूर्यकुमार यादव

40 रोहित शर्मा

 

 

ये भी पढ़ें: India A vs South Africa A: साउथ अफ्रीका के सामने अच्छी शुरुआत को भुना नहीं पाए केएल राहुल, इतने रन बनाकर हुए आउट

 

ये भी पढ़ें: Rishabh Pant Retired Hurt: 3 गेंद पर 3 बार लगी चोट, फिर ऋषभ पंत ने दर्द से कराहते हुए छोड़ दिया मैदान

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा अपना नाम, बना लिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button