Sport : AFG vs HKG Pitch Report: अफगान-हांगकांग के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन मचाएगा धमाल? जानें कैसी होगी पिच का मिजाज #INA

AFG vs HKG Pitch Report: एशिया कप 2025 का इंतजार अब खत्म हुआ. आज से एशिया की शुरुआत हो रही है. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. एशिया कप 2025 के पहले मैच में अफगानिस्तान और हांगकांग की टीम आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा में खेला जाएगा. तो चलिए जानते हैं कि शेख जायद स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज दोनों में से धमाल मचाएगा.
शेख जायद स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
शेख जायद स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है. यहां की पिच संतुलित होती है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को पिच से थोड़ी उछाल मिल सकती है. हालांकि देख जाए को UAE की सभी पिचों पर स्पिनर्स को थोड़ा ज्यादा फायदा मिलता है. वहीं बाद में पिच थोड़ी धीमी हो जाती है, तो लक्ष्य का पीछा करने मुश्किल होता है, लेकिन बाद में ओस की वजह से लक्ष्य का पीछा करना आसान भी हो जाती है. ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती हैं.
अफगानिस्तान और हांगकांग की हेड टू हेड रिकॉर्ड
अफगानिस्तान और हांगकांग की हेड टू हेड टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो अफगान टीम का पलड़ा भारी है. दोनों के बीच अब तक कुल 5 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से अफगानिस्तान ने 3 मैचों में जीत दर्ज किया है. जबकि 2 मैचों में हांगकांग को जीत मिली है. देखा जाए तो हांगकांग की टीम अफगानिस्तान को कड़ी टक्कर देती है.
अब यासिम मुर्तजा की कप्तानी वाली हांगकांग की टीम की राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड का सुधारने की कोशिश करेगी. वहीं अफगानिस्तान की टीम अपनी आंकड़े को और बेहतर करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: IND vs PAK मैच में इस अंपायर की एंट्री से टेंशन में भारतीय फैंस, वेस्टइंडीज को हरवाया था वर्ल्ड कप
यह भी पढ़ें: 2023 एशिया कप जीतने वाले ये 7 खिलाड़ी इस बार Team India से हैं बाहर, हैरान करने वाले हैं नाम
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: अफगानिस्तान को कड़ी टक्कर देती है हांगकांग की टीम, T20 में ऐसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
AFG vs HKG Pitch Report: अफगान-हांगकांग के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन मचाएगा धमाल? जानें कैसी होगी पिच का मिजाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












