Sport : AFG vs IRE: रहमानुल्लाह गुरबाज और राशिद खान का धमाल, रोमांचक मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंंड को 3 विकेट से हराया #INA

AFG vs IRE: अफगानिस्तान ने तीसरे वनडे मैच में आयरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ इसी के साथ अफगानिस्तान ने 5 वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की लीड ले ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 206 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में अफगानिस्तान ने 44.5 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 71 रनों की पारी खेली, जबकि राशिद खान ने नाबाद 37 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. आयरलैंड के लिए गेविन होए ने 4 विकेट लेकर तहलका मचाया.
अफगानिस्तान की शुरुआत रही थी अच्छी
आयरलैंड द्वारा दिए गए 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी रही थी. टीम के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान के बीच पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई थी, लेकिन फिर इब्राहिम जादरान 23 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद सिद्दीकुल्लाह अटल भी 25 गेंदों पर 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
𝐑𝐄𝐒𝐔𝐋𝐓 | 𝐀𝐅𝐆𝐇𝐀𝐍𝐈𝐒𝐓𝐀𝐍 𝐖𝐎𝐍 𝐁𝐘 𝟑 𝐖𝐈𝐂𝐊𝐄𝐓𝐒 🚨@rashidkhan_19 (37*) held his nerves after @RGurbaz_21 (71) scored a crucial half-century . help Afghanistan chase down the target by 3 wickets and take a 2-0 lead in the 5-match ODI series against Ireland.… pic.twitter.com/zl1Ebv6KIO
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) August 10, 2026
रहमानुल्लाह गुरबाज ने खेली 71 रनों की पारी
इसके बाद से अफगानिस्तान की टीम लगातार विकेट गंवाती रही. रहमत शाह 8 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए, फिर हशमतुल्लाह शाहिदी 24 गेंदों पर 22 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया. इसके बाद अफगानिस्तान ने 149 रन के स्कोर पर रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में अपना पांचवां विकेट गंवाया. टीम के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 77 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल थे. गेविन होए ने 4 विकेट लेकर धमाल मचाया.
Rahmanullah Gurbaz steps up and brings up a terrific half-century against Ireland! 🤩
A top-quality knock from the top-order batter . get . his 8th half-century in ODI cricket! 👏#AfghanAtalan | #IREvAFG | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/H9dzDbM2bw
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) August 10, 2026
राशिद खान ने खेली मैच विनिंग पारी
इसके बाद दरविश रसूली और अजमतुल्लाह ओमरजई ने 13-13 रन बनाए. जबकि आखिरी में राशिद खान ने एक अच्छी पारी खेलकर अफगानिस्तान को जीत दिलाई. राशिद ने 43 गेंद पर 37 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल रहे. वहीं यामीन अहमदजई 4 रन बनाकर नाबाद रहे. राशिद को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रा अवॉर्ड मिला. आयरलैंड के लिए गेविन होए ने 4 विकेट चटकाए. जबकि मार्क अडायर ने 2 विकेट हासिल किए. वहीं बायरन मैकडोनो को एक सफलता मिली.
𝐌𝐀𝐓𝐂𝐇-𝐖𝐈𝐍𝐍𝐈𝐍𝐆 𝐑𝐀𝐒𝐇𝐈𝐃 𝐊𝐇𝐀𝐍! 🪄
3/44 with the ball! 🎯
37* with the bat! 💥@rashidkhan_19 delivered another brilliant all-round performance . guide Afghanistan . victory and claim his second successive Player of the Match award! 👏💙#AfghanAtalan |… pic.twitter.com/r4JZlbJJNk— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) August 10, 2026
ऐसी रही थी आयरलैंड की बल्लेबाजी
अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की पूरी टीम 46.3 ओवरों में 206 रनों पर सिमट गई. आयरलैंड के लिए गेविन होए ने सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी खेली. वहीं गेविन होए ने बल्ले से भी 36 रनों की पारी खेली थी. जबकि मिशेल कारमाइकल 32 रन और जय मूंदरा ने 31 रनों का योगदान दिया था. वहीं अफगानिस्तान की ओर से स्पिनर राशिद खान और अल्लाह गजनफर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए. वहीं मोहम्मद यामीन अहमदजई ने 2 विकेट झटके. जबकि फजलहक फारूकी और अहमदजई को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: पिछले 1 साल में शुभमन गिल की कप्तानी में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड? अब श्रीलंका में होगी असली परीक्षा
AFG vs IRE: रहमानुल्लाह गुरबाज और राशिद खान का धमाल, रोमांचक मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंंड को 3 विकेट से हराया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,