Sport : T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी टीमें हुई तय, यहां देखें पूरी लिस्ट #INA

T20 World Cup 2025: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सीजन खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है. सभी टीमों के नाम अब तय हो चुके हैं. टूर्नामेंट के लिए क्वलीफाई करने वाली यूएई अब 20वीं टीम बन गई है. कुछ टीमें पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से तय हो गई थी. जबकि कुछ टीमें बाकी क्वालीफायर राउंड और ईस्ट-एशिया पेसेफिक क्वालीफायर 2025 के जरिए टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की है.
UAE ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए किया क्वलीफाई
मेजबान होने के नाते भारत और श्रीलंका की टीम पहले ही क्वालीफाई कर चुकी थी. वहीं 7 टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टॉप 7 में जगह बनाई थी, जिसकी वजह से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एंट्री मिली. ये देश अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, यूएसए और वेस्टइंडीज हैं.
वहां ईस्ट-एशिया पेसेफिक क्वालीफायर 2025 से 3 टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली थी, जिसमें बुधवार 15 अक्टूबर को पहले नेपाल और ओमान की टीम ने अपनी जगह बनाई थी. इसके बाद अब UAE की टीम ने अपनी जगह पक्की की है.
UAE lock in their place at next year’s #T20WorldCup in India & Sri Lanka 🔒🇦🇪
To know more 📲 https://t.co/RJPYa5d6ZZ pic.twitter.com/crHGViYy3O
— ICC (@ICC) October 16, 2025
तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी यूएई की टीम
ईस्ट-एशिया पेसेफिक क्वलीफायर 2025 में 16 अक्टूबर को यूएई और जापान के बीच सुपर-6 का मुकाबला खेला गया. इस मैच में यूएई ने जापान की टीम को 8 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वलीफाई किया है. यूएई की टीम तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने उतरेगी. इससे पहले यूएई की टीम 2024 और 2022 में टूर्नामेंट के लिए क्वलीफाई किया था.
यहां पर देखिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी 20 टीमें
भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, यूएसए, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, इटली, नीदरलैंड्स, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान, यूएई
यह भी पढ़ें: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर भारतीय खिलाड़ी ने कसा तंज, एशिया कप ट्रॉफी को लेकर कह दी बड़ी बात
यह भी पढ़ें: Salman Ali Agha: क्या सलमान अली आगा के हाथ से जाएगी पाकिस्तान की कप्तानी? इस प्लेयर को मिल सकती है कमान
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: पहले वनडे मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की प्लेइंग-11, जानिए किन-किन को मिली जगह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी टीमें हुई तय, यहां देखें पूरी लिस्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











