Sport : स्मृति मंधाना के हवाई शॉट को देखकर हक्की-बक्की रह गईं एलिसा हीली, वायरल हो गया उनका रिएक्शन #INA

Alyssa Healy Reaction On Smriti Mandhana Six: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कमाल की बल्लेबाजी की. वह भले ही शतक से चूक गई हों, लेकिन उन्होंने अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. स्मृति ने अपनी पारी के दौरान एक ऐसा पावरफुट हिट लगाया, जिसे देखकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली की आंखें बड़ी हो गईं. अब उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
एलिसा हीली का रिएक्शन हुआ वायरल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के लगाए. इस दौरान 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर हीली ने छक्का लगाया. मोलिन्यूक्स की गेंद पर मंधाना ने छक्का जड़ा, गेंद बाउंड्री के ठीक बाहर गिरी. ऊपर की ओर उछाली गई गेंद पर स्मृति ने लोफ्ट शॉट लगाया और लॉन्ग-ऑन की ओर छक्का बटोरा.
मंधाना का ये शॉट देखकर उनके पीछी विकेटकीपिंग कर रहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली की आंखें बड़ी हो गईं और उनका मुंह खुला रह गया. मानो उन्होंने WOW कहा हो. इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है.
Smriti Mandhana in full flow 🚀
She becomes the first women’s cricketer . cross 1️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ ODI runs in a calendar year 👏
Watch #INDvAUS LIVE in your region, #CWC25 broadcast details here ➡️ https://t.co/MNSEqhJP29 pic.twitter.com/vI5wD0zY8g
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) October 12, 2025
स्मृति मंधाना ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी
विशाखापट्टनम में खेले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में स्मृति मंधाना ने एक कमाल की पारी खेली. उन्होंने छक्के-चौकों की बारिश करते हुए 66 गेंदों पर 80 रन बनाए. भले ही वह शतक से चूक गई हो, लेकिन वह कई बड़े रिकॉर्ड बनाकर पवेलियन लौटीं. अपनी पारी में 18 रन बनाते ही मंधाना ने साल 2025 में अपने एक हजार वनडे रन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ वह एक हजार वनडे रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं.
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 330 रन बनाकर भारत ने बना लिए हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड, क्रिकेट फैंस के लिए जानना है जरूरी
ये भी पढ़ें: ये हैं वुमेन्स ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बल्लेबाज, पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं मंधाना
स्मृति मंधाना के हवाई शॉट को देखकर हक्की-बक्की रह गईं एलिसा हीली, वायरल हो गया उनका रिएक्शन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












