Sport : भारत से विवाद के बीच BCB ने डायरेक्टर की कर दी छुट्टी, बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला था मोर्चा #INA

Bangladesh Cricket Team: बांग्लादेश क्रिकेट में इस वक्त घमासान मचा हुआ है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर नजमुल इस्लाम ने तमीम इकबाल को भारत का एजेंट कह दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने इसका कड़ा विरोध किया. बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने कहा कि जब तक नजमुल इस्लाम को उनके पद से नहीं हटाया जाएगा, तब तक खिलाड़ी कोई भी फॉर्मेट नहीं खेलेंगे. इस वजह से BPL 2026 का पहला मैच भी शुरू नहीं हो सका, क्योंकि कप्तान मैदान पर नहीं आए. अब नजमुल इस्लाम को उनके पद से हटा दिया गया है.
BCB ने फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नजमुल इस्लाम को पद से हटाया
BCB ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा. “बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस बात की जानकारी देना चाहता है कि हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा करने के बाद और बोर्ड के हित में, BCB अध्यक्ष ने नजमुल इस्लाम को फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन के रूप में उनकी जिम्मेदारी से तत्काल प्रभाव से मुक्त करने का फैसला किया है. यह फैसला BCB संविधान के अनुच्छेद 31 के तहत बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अक्ष्यक्ष को दी गई शक्ति के अनुसार लिया गया है. इसका उद्देश्य बोर्ड के मामलों में सुचारू और प्रभावी कामकाज को सुनिश्चित करना है.”
BCB अध्यक्ष संभालेंगे फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन
प्रेस रिलीज में आगे कहा गया, अगले आदेश तक फाइनेंस कमेटी के कार्यवाहक चेयरमैन का पद BCB अध्यक्ष ही संभालेंगे. BCB दोहराता है कि खिलाड़ियों के हित उसकी सर्वोच्य प्राथमिकता है. बोर्ड अपने अधिकार क्षेत्र के सभी प्लेयर्स के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.”
नजमुल इस्लाम के इस बयान से मचा था हड़कंप
नजमुल इस्लाम ने अपने बयान में कहा था कि अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस लेता है, तो इससे बीसीबी को कोई आर्धिक नुकसान नहीं होगा, बल्कि खिलाड़ियों को इसका नुकसान होगा, क्योंकि उनके मैच फीस नहीं मिलेगी. इतना ही नहीं नजमुल इस्लाम ने खिलाड़ी तमीम इकबाल को भारत का एजेंट कहा. इसके बाद बांग्लादेशी प्लेयर्स ने इसका कड़ा विरोध किया. खिलाड़ियों ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच का हिस्सा नहीं बने, जिसकी वजह से मैच रद्द हो गया. इसे लेकर BCB के कई आधिकारी क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन से मिले, लेकिन उनकी मांग साफ थी कि नजमुल इस्लाम को उनके पद से हटाया जाए.
यह भी पढ़ें: Team India का अभेद किला है इंदौर का होल्कर स्टेडियम, यहां बड़ी-बड़ी टीमों को धूल चटा चुका है भारत
भारत से विवाद के बीच BCB ने डायरेक्टर की कर दी छुट्टी, बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला था मोर्चा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












