Sport : Arjun Tendulkar Wedding: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी का इन बड़ी हस्तियों को मिला इनविटेशन, ये क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स भी करेंगे शिरकत #INA

Arjun Tendulkar Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी होने जा रही है. 5 मार्च को मुंबई में सानिया चंडोक के साथ अर्जुन शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं. अर्जुन और सानिया ने साल 2025 में सगाई की थी. अब ये दोनों शादी करने जा रहे हैं. ऐसे में सचिन तेंदुलकर भारत की तमाम बड़ी हस्तियों को अपने बेटे की शादी में बुलाने के लिए लगातार न्योता दे रहे हैं. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि सचिन ने किन-किन बड़ी हस्तियों को शादी में आए के लिए न्योता दिया है और कौन-कौन सी बड़ी हस्तियां इस शादी में आने वाली हैं.
सचिन तेंदुलकर किन बड़े राजनेताओं को किया इनवाइट
सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन और सानिया की शादी का इनविटेशन दोनों परिवारों संग मिलकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिया है. इनके अलावा महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस भी इस शादी में शिरकत कर सकते हैं.
We were honoured . invite Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi ji . Arjun and Saaniya’s wedding. Thank you, Modi ji, for your blessings and thoughtful advice for the young couple. pic.twitter.com/7oxOZm3i5X
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 10, 2026
अंबानी परिवार भी ले सकता है शादी में हिस्सा
सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर का मुंबई इंडियंस से गहरा नाता है. सचिन मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआत सालों बतौर खिलाड़ी खेले और फिर उनके कोचिंग स्टाफ में शामिल हो गए. वहीं अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में अपनी शुरुआत मुंबई इंडियंस के लिए की. वो हमेशा एमआई की टीम का हिस्सा रहे लेकिन इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे. सचिन और उनका परिवार भी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पहुंचे थे. ऐसे में अंबानी परिवार भी इस शादी में आ सकता है.
वहीं संजीव गोयनका भी इस शादी में शिरकत कर सकते हैं, जो अर्जुन की नई टीम के मालिक है. अर्जुन की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं. ऐसे में तमाम बिजनेस घराने इस शादी में शामिल हो सकते हैं.
Our family had the opportunity . meet Shri @RahulGandhi ji and invite him . Arjun-Saaniya’s wedding.
Thank you for the warmth and hospitality you extended . us. pic.twitter.com/HCu1tLN0I8
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 10, 2026
बॉलीवुड का भी लगेगा तड़का
सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन व बेटी सारा के बॉलीवुड में भी काफी लोगों के साथ कनेक्शन है. ऐसे में उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी इस शादी में आ सकते हैं. वहीं इस हाई-प्रोफाइल शादी में महफिल सजाने के भी बॉलीवुड जगत के सितारों को बुलाया जा सकता है.
क्रिकेट जगत के स्टार भी आ सकते हैं नजर
अर्जुन तेंदुलकर के पृथ्वी शॉ काफी करीबी दोस्त हैं. दोनों ने मुंबई के लिए बचपन से क्रिकेट खेलना है. ऐसे में इस शादी में क्रिकेट जगत से वो आ सकते हैं. वहीं अर्जुन के रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव के साथ भी अच्छे रिश्ते हैं. अर्जुन ने हिटमैन की कप्तानी में मुंबई के लिए क्रिकेट खेला है और अपना आईपीएल डेब्यू किया. ऐसे में सचिन के अजीज दोस्त वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली जैसे बड़े क्रिकेटर्स भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें : SA vs AFG: डी कॉक और रिकेल्टन ने ठोके तूफानी अर्धशतक, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दिया 188 का लक्ष्य
Arjun Tendulkar Wedding: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी का इन बड़ी हस्तियों को मिला इनविटेशन, ये क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स भी करेंगे शिरकत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









