Sport : अर्शदीप सिंह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस खतरनाक पेसर की बराबरी कर ऐसा करने वाले बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज #INA

Arshdeep Singh : भारत के 27 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है. उन्होंने इस मैच में 1 विकेट हासिल करने के साथ ही अपने नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है, जो आज तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल के नाम दर्ज था. अब अर्शदीप सिंह उनकी बराबरी कर ऐसा करने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं. 

दरअसल, पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इसके बाद न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए टिम सीफर्ट और फिन एलन आए. अर्शदीप सिंह भारत की ओर से न्यूजीलैंड की पारी का दूसरा ओवर डालने के लिए आए. इस ओवर में विकेट लेकर उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

अर्शदीप सिंह ने चटकाए 2 विकेट

अर्शदीप सिंह ने अपने पहले और पारी के दूसरे ओवर में ही अपना पहला विकेट हासिल कर लिया. उन्होंने दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर टिम सीफर्ट को 2 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन की राह दिखा दी. अर्शदीप सिंह ने टिम सीफर्ड को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया. उन्होंने न्यूजीलैंड का स्कोर 4/1 कर दिया. इसके साथ ही अर्शदीप सिंह के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कलैंडर ईयर में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले नंबर-1 गेंदबाजी का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

अर्शदीप सिंह ने ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. अर्शदीप ने 149 विकेट पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने रिजवान बट को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 148 विकेट हैं. अब अर्शदीप सिंह सिर्फ मुस्तफिजुर रहमान 163 और टिम साउथी 164 से पीछे हैं.

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

164 – टिम साउथी (SR: 16.7)
163 – मुस्तफ़िज़ुर रहमान (SR: 17.1)
149* – अर्शदीप सिंह (SR: 14)
148 – रिज़वान बट (SR: 14.1)
142 – मार्क अडायर (SR: 15.1)

इस मुकाबले की बात करें तो, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 

ये भी पढ़ें : IND VS NZ: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने बदलकर रख दी प्लेइंग-11, जानें किसे-किसे किया रिप्लेस

अर्शदीप सिंह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस खतरनाक पेसर की बराबरी कर ऐसा करने वाले बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button