Sport : Asia Cup 2025: पाकिस्तान का अब इस टीम से होगा सामना, हारते ही एशिया कप में सफर हो जाएगा समाप्त #INA

PAK vs UAE: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में पाकिस्तान को इतनी बुरी तरह से हराया कि वो बौखला गया है. अब पाकिस्तान के एशिया कप 2025 के सुपर-4 में पहुंचने में मुश्किल हो सकती है. पाकिस्तान टीम अपने अगले मैच में हार जाती है तो उसका सफर यही खत्म हो जाएगी. बता दें कि पाकिस्तान का अगला मैच यूएई से है.
टीम इंडिया ने सुपर-4 में बना ली है जगह
भारत-पाकिस्तान के अलावा यूएई और ओमान को एशिया कप 2025 के एक ही ग्रुप में रखा गया है. टीम इंडिया ने अपने शुरुआती 2 मैच जीतकर 4 अंक के साथ सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब भारत लीग स्टेज में अपना आखिरी मैच ओमान के खिलाफ खेलेगी, जो 19 सितंबर को खेला जाना है.
पाकिस्तान और यूएई के पास है 2-2 अंक
वहीं पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 के अपने पहले मैच में जीत हासिल किया था. सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने ओमान को हराया था. इसके बाद पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब पाकिस्तान को लीग स्टेज में आखिरी मैच यूएई के खिलाफ खेलना है. यूएई की टीम भी 2 मैच खेल चुकी है और एक में जीत मिली है. UAE ने ओमान को हराया था. अब पाकिस्तान और UAE दोनों टीमों के पास 2-2 अंक है. जबकि ओमान टीम एशिया कप 2025 से बाहर हो चुकी है.
17 सितंबर को होगा सुपर-4 का फैसला
अब एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए से सुपर-4 में जाने वाली दूसरे टीम कौन सी होगी, अब पाकिस्तान और यूएई के मैच से इस बात का फैसला होगा. इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, उसके कुल 4 अंक हो जाएंगे और वो टीम सुपर-4 में पहुंच जाएगी. ऐसे में पाकिस्तान को टूर्नामेंट में बने रहना है तो उसे हर हाल में UAE के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी. हालांकि यूएई की टीम को कम नहीं आंका जा सकता है. UAE पाकिस्तान को टक्कर दे सकती है. पाकिस्तान और यूएई का मैच 17 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: ये हैं T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार डक का OUT होने वाले टॉप-5 भारतीय, पहले दो के नाम जानकर नहीं होगा विश्वास
यह भी पढ़ें: ASIA CUP: जय शाह से डर गया पाकिस्तान? अब नहीं करेगा ये फैसला लेने की हिम्मत, वरना बर्बाद हो जाएगी PCB
Asia Cup 2025: पाकिस्तान का अब इस टीम से होगा सामना, हारते ही एशिया कप में सफर हो जाएगा समाप्त
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






















