Sport : Asia Cup 2025: बाबर-रिजवान की जगह अब कौन करेगा ओपनिंग? एशिया कप में ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की प्लेइंग 11 #INA

Asia Cup 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप 2025 के लिए अपने 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान के अलावा नसीम शाह, शादाब खान और इफ्तिखार अहमद जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम में टीम में शामिल नहीं किया गया है. PCB ने टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है, जो पहली बार एशिया कप खेलते नजर आएंगे. सलमान अली आगा को टीम का कप्तान बनाया गया है, चो चलिए जानते हैं कि एशिया कप में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.
सैम अयूब और साहिबजादा फरहान कर सकते हैं ओपनिंग
एशिया कप में पाकिस्तान के सैम अयूब और साहिबजादा फरहान ओपनिंग कर सकते हैं. वहीं नंबर-3 पर फखर जमान का खेलना तय माना जा रहा है. युवा विस्फोटक बल्लेबाज हसन नवाज नंबर-4 और कप्तान सलमान अली आगा नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं.
शाहीन शाह अफरीदी और सलमान मिर्जा संभालेंगे गेंदबाजी डिपार्टमेंट
खुशदिल शाह और हुसैन तलत में से कोई एक फीनिशर की भूमिका में नजर आ सकता है. वहीं नंबर-7 पर स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज और नंबर-8 पर फहीम अशरफ खेलते नजर आ सकते हैं. वहीं स्पिन गेंदबाजी डिपाटमेंट की बात करें तो सुफियान मुकीम और अबरार अहमद एक्शन में दिख सकते हैं. जबकि तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट शाहीन शाह अफरीदी और सलमान मिर्जा संभालते नजर आ सकते हैं.
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11:
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सुफियान मुकीम/अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी और सलमान मिर्जा.
एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड:
सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफियान मुकीम
यह भी पढ़ें: बाबार आजम और मोहम्मद रिजवान ने नहीं सोचा होगा ऐसा कि उनके साथ PCB कर देगी खेल, क्या खत्म हो गया टी20 करियर?
यह भी पढ़ें: ‘बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए कई दिनों तक ब्रश नहीं करता था’, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर का बड़ा खुलासा
Asia Cup 2025: बाबर-रिजवान की जगह अब कौन करेगा ओपनिंग? एशिया कप में ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की प्लेइंग 11
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












