Sport : Asia Cup 2025: संजू सैमसन की जगह लेंगे शुभमन गिल, Team India के चीफ सेलेक्टर ने भी कर दिया साफ #INA

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. सूर्यकुमार यादव कप्तान होंगे. जबकि शुभमन गिल (Shubman Gill) की वापसी हुई है. इतना ही नहीं गिल को टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है. अब शुभमन गिल के आने से संजू सैमसन (Sanju Samson) का प्लेइंग 11 से पत्ता कटना तय लग रहा है, क्योंकि अब तक अभिषेक शर्मा के साथ सैमसन टी20 में ओपनिंग कर रहे थे, लेकिन अब गिल और अभिषेक ओपनिंग करने उतर सकते हैं.

अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन के साथ शुभमन गिल भी ओपनिंग के दावेदार

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में 3 ओपनर रखा गया है. अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन के अलावा शुभमन गिल को भी टीम में शामिल किया गया है. अभिषेक शर्मा इस वक्त आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं. ऐसे में उनका ओपनिंग करना तय है. वहीं शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है, तो उनका भी प्लेइंग 11 से बाहर होने की कम संभावना है. अगर ऐसा होता है तो शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे. टीम स्क्वाड के ऐलान के वक्त चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर ने भी बताया कि गिल नहीं थे इसलिए सैमसन ओपनिंग कर रहे थे. इससे साफ हो गया कि गिल ओपनिंग करेंगे.

संजू सैमसन का प्लेइंग 11 से पत्ता कटना तय

संजू सैमसन तीसरे स्थान पर खेल सकते थे, लेकिन इस जगह पर तिलक वर्मा खेलते हैं. यानी अगर तिलक वर्मा प्लेइंग 11 से बाहर होते हैं तो संजू सैमसन को मौका मिल सकता है, लेकिन इसकी भी कम संभावना है कि तिलक वर्मा प्लेइंग 11 से बाहर होंगे. वहीं नंबर-4 पर कप्तान सूर्यकुमार खेलते नजर आएंगे.

जितेश शर्मा को प्लेइंग 11 में मिल सकता है मौका

टीम इंडिया के स्क्वाड में जितेश शर्मा को विकेटकीपर के तौर पर रखा गया है. संजू सैमसन को टॉप-4 में मौका नहीं मिलता है तो नीचे भी जगह खाली नहीं है, क्योंकि नीचे बल्लबाजी करते हुए संजू का प्रदर्शन खास नहीं रहा है. वहीं जितेश शर्मा लोवर ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी करते हैं. ऐसे में उनके प्लेइंग 11 में शामिल होने के पूरे चांस है. अगर ऐसा होता है तो जितेश शर्मा विकेटकीपर भी करते नजर आएंगे. जबकि संजू सैमसन का प्लेइंग 11 से पत्ता कट जाएगा. 

यह भी पढ़ें:  AUS vs SA: केशव महाराज के घातक गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखरी ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका ने 98 रनों से हराया

यह भी पढ़ें:  टीम में भले ही ना हुआ हो सिलेक्शन, फिर भी एशिया कप में खेल सकते हैं यशस्वी जायसवाह समेत ये 5 भारतीय

Asia Cup 2025: संजू सैमसन की जगह लेंगे शुभमन गिल, Team India के चीफ सेलेक्टर ने भी कर दिया साफ




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button