Sport : AUS vs ENG: बॉक्सिंग डे टेस्ट हुआ सिर्फ 2 दिन में खत्म, इंग्लैंड ने मारी बाजी, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया #INA

AUS vs ENG: एशेज 2025 का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे इंग्लैंड की टीम ने हासिल कर लिया और 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली. बॉक्सिंग डे टेस्ट महज 2 दिनों में ही खत्म हो गया. हालांकि, इस हार से ऑस्ट्रेलिया को कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि सीरीज में वह पहले ही कब्जा कर चुकी है.
इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मैच
मेलबर्न टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिए 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया है. नतीजन, 4 विकेट से जीत अपने नाम की. ये इंग्लैंड की इस सीरीज में पहली जीत है. मेलबर्न टेस्ट की बात करें, तो पहली पारी में इंग्लैंड ने 110 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिए 175 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया.
इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने सबसे बड़ी पारी खेली, जो 46 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, जैक क्रॉली ने 37, बेन डकेट ने 34, जो रूट ने 15 और हैरी ब्रूक ने नाबाद 18 रन बनाए.
Jacob Bethell top-scores with 40 as we complete our first Test win in Australia since 2011.
The series may have gone, but that’s a result . be proud of 🤝 pic.twitter.com/lkuzSY4Iar
— England Cricket (@englandcricket) December 27, 2025
ऑस्ट्रेलिया ने दिया था 175 रनों का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से दूसरी पारी में निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली. पूरी टीम महज 35वें ओवर में ही 132 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे बड़ी पारी खेली, जो महज 46 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा कैप्टन स्टीव स्मिथ ने 24 और कैमरून ग्रीन ने 19 रन की पारी खेलकर दहाई का आंकड़ा छुआ. ऑस्ट्रेलिया की टीम भले ही 132 रनों का ऑलआउट हुई हो, लेकिन उसने इंग्लैंड को 175 रनों का लक्ष्य दिया है. चूंकि, पहली पारी में कंगारू टीम ने 42 रनों की बढ़त हासिल की थी.
ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: माइकल वॉन ने मेलबर्न की पिच के लिए किया ऐसा पोस्ट, जो हो गया वायरल
AUS vs ENG: बॉक्सिंग डे टेस्ट हुआ सिर्फ 2 दिन में खत्म, इंग्लैंड ने मारी बाजी, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












