Sport : AUS vs ENG: बेटे ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, पिता की आंखों से बहे आंसू, देखें भावुक वीडियो #INA

AUS vs ENG: एशेज 2025-26 सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मैच के चौथे दिन का खेल आज खेला जा रहा है. इस दौरान इंग्लैंड क्रिकेट टीम की दूसरी पारी में जैकब बेथेल ने शतक लगाया है. इसके बाद उनके शतक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में वो चौका लगाकर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं.
बेथेल के पिता हुए भावुक, आंखों से बहे आंसू
इंग्लैंड के बाएं हाथ के 22 वर्षीय बल्लेबाज जैकब बेथेल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया है. उनके मेडन टेस्ट शतक के दौरान उनका परिवार मैदान पर ही मौजूद था. बेथेल ने जब चौका लगाकर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया तो मैदान पर मौजूद उनके पिता और परिवार के अन्य लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी.
इस शतक के पूरे होते ही उनके पिता की आंखें नम नजर आई. बेथेल के पिता की आंखों से खुशी के आंसू बह रहे थे, जो अपने बेटे की सफलता की गाथा बता रहे थे. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.
A maiden Test century for Jacob Bethell! What a way . do it 🤩#Ashes | #PlayoftheDay | @nrmainsurance pic.twitter.com/lXSUViEVrR
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 7, 2026
13 चौकों की मदद से बेथेल ने जड़ा शतक
इस मैच में जैकब बेथेल ने 87 बॉल में 7 चौकों के साथ पहले अपने 50 रन पूरे किए. इसके बाद 162 बॉल का सामना करते हुए 13 चौकों की मदद से बेथेल ने अपना शतक पूरा किया. इस समय बेथेल 176 बॉल पर 13 चौकों की मदद से 109 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
Jacob Bethell’s maiden Test century comes in an Ashes away series 💯#AUSvENG | #WTC27 | Live 📱 https://t.co/s3J1ihg2Gy pic.twitter.com/LS1VU5KjXC
— ICC (@ICC) January 7, 2026
आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे इस पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 384 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 567 रन बना पाई. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 183 रनों की बढ़त बनाई. अब तक इंग्लैंड दूसरी पारी में 5 विकेट पर 232 रन बनाकर 49 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.
ये भी पढ़ें : AUS vs ENG: इंग्लैंड को सिडनी टेस्ट में लगा बड़ा झटका, चोट के चलते स्टार खिलाड़ी ने छोड़ा मैदान
AUS vs ENG: बेटे ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, पिता की आंखों से बहे आंसू, देखें भावुक वीडियो
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












