Sport : AUS vs ENG: मेलबर्न टेस्ट में ये क्या हो गया! 5 सेशन में गिरे 30 विकेट, इंग्लैंड को मिला 175 रनों का लक्ष्य #INA

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. अब तक दोनों ही टीमों की ओर से गेंदबाजी तो कमाल की देखने को मिली है, लेकिन बल्लेबाजी में दम नहीं दिखा है. इस तरह महज 5 सेशन में ही 30 विकेट गिर चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने मेलबर्न टेस्ट में 175 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है. अब देखने वाली बात होगी कि इंग्लैंड की टीम लक्ष्य को हासिल करके सीरीज में जीत का खाता खोल पाती है या नहीं.

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 132 पर सिमटी

ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से दूसरी पारी में निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली. पूरी टीम महज 35वें ओवर में ही 132 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे बड़ी पारी खेली, जो महज 46 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा कैप्टन स्टीव स्मिथ ने 24 और कैमरून ग्रीन ने 19 रन की पारी खेलकर दहाई का आंकड़ा छुआ.

वरना टीम के बाकी के 7 खिलाड़ी तो सिंगल डिजिट स्कोर पर ही आउट हुए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 132 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 175 रनों का लक्ष्य खड़ा किया.

इंग्लैंड के सामने 175 रनों का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया की टीम भले ही 132 रनों का ऑलआउट हुई हो, लेकिन उसने इंग्लैंड को 175 रनों का लक्ष्य दिया है. चूंकि, पहली पारी में कंगारू टीम ने 42 रनों की बढ़त हासिल की थी. इस तरह अब देखने वाली बात होगी की बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य को हासिल करती है या फिर सीरीज जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया टीम 4-0 पर आती है.

इंग्लैंड ने की अच्छी गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मेलबर्न टेस्ट मैच में भले ही अब तक बल्लेबाजी कुछ खास न दिखी हो, लेकिन गेंदबाजों ने कमाल किया है. ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 132 पर समेटने का श्रेय इंग्लिश गेंदबाजों को जाता है, जिन्होंने कंगारू बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने ही नहीं दिया.

ये भी पढ़ें: Ashes Series से बाहर होने के बाद पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान, T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कही ये बात

AUS vs ENG: मेलबर्न टेस्ट में ये क्या हो गया! 5 सेशन में गिरे 30 विकेट, इंग्लैंड को मिला 175 रनों का लक्ष्य




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button