Sport : AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 107 रनों से चटाई धूल, किम गार्थ और ऐनाबेल सदरलैंड ने गेंद से मचाया धमाल #INA

AUS vs PAK: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 9वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को रनों से हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया के दिए 222 रनों के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 36.3 ओवर्स में 114 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए सिदरा अमीन ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाईं. ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ ने 3 विकेट चटकाईं. वहीं मेगन और ऐनाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट लीं. जबकि अलाना किं, एश्ली गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहम को 1-1 सफलता मिली.
पाकिस्तान की बेहद ही खराब शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया के दिए 222 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी 31 रनों के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई. सदफ शम्स (5, मुनीबा अली (3, सिद्रा नवाज (5), नतालिया परवेज (1) और ऐमन फातिमा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं. इसके बाद कप्तान फातिमा सना भी महज 11 रन बनाकर चलती बनीं.
पाकिस्तान के लिए सिदरा अमीन ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाईं
इसके बाद सिदरा अमीन के रूप में पाकिस्तान ने 7वां विकेट गंवाया. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन सिदरा अमीन ने बनाईं. उन्होंने 52 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली. इसके बाद डायना बेग सिर्फ 7 रन बनाकर चली बनीं. इसके बाद देखते ही पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रनों पर सिमट गई. नश्रा संधू 14 रन और रमीम शमीम 15 रन बनाईं.
ऐसी रही ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट पर 221 रन बनाए. एक वक्त ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरा ओवर नहीं खेल पाएगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने 76 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन बेथ मूनी ने शतक और अलाना किंग ने अर्धशतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को 221 तक पहुंचाया. बेथ मूनी ने 114 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेलीं. इस दौरान उन्होंने 11 चौके लगाए. वहीं अलाना किंग 51 रन बनाकर नाबाद रहीं.
पाकिस्तान के लिए नश्रा संधू ने 10 ओवरों में 37 रन देकर 3 विकेट चटकाईं. वहीं रमीम शमीम ने 10 ओवर्स में 29 रन देकर 2 विकेट लीं. कप्तान फातिमा सना, डायना बेग और सादिया इकबाल को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: लंदन से नहीं, बल्कि दिल्ली आकर ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे विराट कोहली, जानें Team India क्या है पूरा प्लान
यह भी पढ़ें: मोहसिन नकवी के पास भी नहीं, अब यहां है एशिया कप की ट्रॉफी, हो गया बड़ा खुलासा
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 107 रनों से चटाई धूल, किम गार्थ और ऐनाबेल सदरलैंड ने गेंद से मचाया धमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












