Sport : AUS vs SA: एडम मार्कराम के शतक के दम पर WTC Final का खिताब जीतने के करीब साउथ अफ्रीका, अब सिर्फ 69 रनों की जरूरत #INA

Australia vs South Africa WTC final: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. अब टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल जीतने से सिर्फ 69 रन दूर है. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के लिए एडम मार्कराम ने शानदार शतक लगाया. जबकि कप्तान बावुमा ने बखूबी उनका साथ दिया और फिफ्टी जड़ा.
WTC Final का खिताब जीतने से सिर्फ 69 रन दूर साउथ अफ्रीका
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाया था. इसके बाद साउथ अफ्रीका अपनी पहली पारी में 138 रन ही बना सकी. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 74 रनों की बढ़त हासिल किया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 207 रनों पर सिमटी. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य रखा.
जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 213 रन बना लिया है. एडम मार्कराम 102 रन और कप्तान टेम्बा बावुमा 65 रन बनाकर नाबाद लौटे. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस मार्कराम और बावुमा के सामने बेबस नजर आए. इन दोनों खिलाड़ियों ने तेजी से रन बनाए और कोई विकेट नहीं गंवाया. अब साउथ अफ्रीका को चौथे दिन WTC Final के खिताब जीतने के लिए 69 रन बनाने होंगे.
एडम मार्कराम ने WTC Final में जड़ा शानदार शतक
एडम मार्कराम (Aiden Markram) अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले 2023 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के 2 बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शतक जड़ा था. वहीं लॉर्ड्स के मैदान पर एडम मार्कराम का ये पहला शतक है. वहीं मार्कराम का ये 8वां टेस्ट शतक है.
🚨 AIDEN MARKRAM – THIRD BATTER TO COMPLETE HUNDRED IN WTC FINAL 🚨 pic.twitter.com/n4ACnSpheP
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 13, 2025
यह भी पढ़ें: KL Rahul: इंग्लैंड में क्लास दिखा रहे हैं केएल राहुल, IND vs ENG टेस्ट सीरीज से पहले जमकर बहा रहे पसीना, . वायरल
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड में बेहद खराब है शुभमन गिल का रिकॉर्ड, इन 3 खिलाड़ियों को बल्ले से करना होगा कमाल
यह भी पढ़ें: IPL 2026: क्या फिर सनराइजर्स हैदराबाद में होगी राशिद खान की वापसी?
AUS vs SA: एडम मार्कराम के शतक के दम पर WTC Final का खिताब जीतने के करीब साउथ अफ्रीका, अब सिर्फ 69 रनों की जरूरत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












