Sport : AUS vs SA: लुंगी एनगिडी ने रचा कीर्तिमान, वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी #INA

AUS vs SA: साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 84 रनों से हराकर 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर लया. साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4.1 ओवर्स में 277 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 37.4 ओवर्स में  193 रनों पर ही सिमट गई. साउथ अफ्रीका के जीत के सबसे बड़े हीरो तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी रहे, जिन्होंने 5 विकेट हॉल लिए. इसके लिए उन्हें प्लेऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला. 

लुंगी एन्गिडी इस मामले में बने साउथ अफ्रीका टीम के पहले खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में लुंडी एनगिडी ने 8.4 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट लेने का कारनामा किया. इसी के साथ एनगिडी वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 बार 5 विकेट हॉल लेने वाले साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा लुंगी एनगिडी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 2 या उससे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 2 या उससे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी:

कर्टली एम्ब्रोस – 3

शेन बांड – 3

ट्रेंट बोल्ट – 2

लुंगी एन्गिडी – 2

लुंगी एनगिडी का वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन

लुंगी एनगिडी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 11 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 16.96 की औसत से कुल 26 विकेट चटकाए हैं. खास बात यह है कि उन्होंने सिर्फ 5.03 की इकॉनामी से गेंदबाजी की है. इस सीरीज की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने शुरुआती 2 मैच जीतकर 2-0 की बढ़त हासिल कर लिया है. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 24 अगस्त तो मकाय के मैदान पर खेला जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया के घर में ही क्लीन स्विप करने में कामयाब होती है या नहीं. 

यह भी पढ़ें:  Pragyan Ojha: प्रज्ञान ओझा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, BCCI सेलेक्शन कमेटी में करने जा रही बड़ा बदलाव

यह भी पढ़ें: कोई भारतीय क्रिकेटर जो नहीं कर पाया, वो कारनामा साउथ अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्जके ने कर दिखाया

AUS vs SA: लुंगी एनगिडी ने रचा कीर्तिमान, वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button