Sport : AUS vs SA: लुंगी एनगिडी की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया हुई ढेर, साउथ अफ्रीका ने लगातार 5वीं बार कंगारूओं को ODI सीरीज में हराया #INA


AUS vs SA: साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 84 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज को साउथ अफ्रीका ने अपने नाम कर लिया है. साउथ अफ्रीका के दिए 278 रनों के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 37.4 ओवर में 193 रनों पर सिमट गई है. ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिश ने 87 रन बनाए, लेकिन उन्हें किसी और साथ नहीं मिला. साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 4 विकेट लिए. जबकि सेनुरन मुथुसामी और नांद्रे बर्गर को 2-2 सफलता मिली.
ट्रेविस हेड, मार्कस लाबुशेन और मिचेल मार्श रहे फेल
साउथ अफ्रीका के दिए 278 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही. 28 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट गंवा दिए थे. ट्रेविड हेड (6), मार्कस लाबुशेन (1) और मिचेल मार्श (18) रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद चौथे विकेट के लिए कैमरून ग्रीन और जोश इंग्लिश के बीच 67 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर ऑस्ट्रेलिया ने 105 रन के स्कोर पर कैमरून ग्रीन के रूप में चौथा विकेट गंवा दिया. ग्रीन 54 गेंद पर 35 रन बनाए. फिर एलेक्स कैरी 13 रन बनाकर चलते बने.
ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिश ने बनाए 87 रन
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन जोश इंग्लिश ने बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला. देखते ही देखते ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 37.4 ओवर्स में 193 रनों पर सिमट गई. जोश इंग्लिश ने 74 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए.
ऐसी रही साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी
साउथ अफ्रीका के लिए मैथ्यू ब्रीट्जके 78 गेंदों पर 88 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए. ट्रिस्टन स्टब्स ने 87 गेंद पर 74 रन बनाए. जबकि टोनी डी ज़ोरज़ी 38 रन, वियान मुल्डर 26 और केशव महाराज ने 22 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्मा ने 3 विकेट चटकाए. जबकि जेवियर बार्टलेट, मार्कस लाबुशेन और नाथन एलिस को 2-2 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: Pragyan Ojha: प्रज्ञान ओझा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, BCCI सेलेक्शन कमेटी में करने जा रही बड़ा बदलाव
यह भी पढ़ें: कोई भारतीय क्रिकेटर जो नहीं कर पाया, वो कारनामा साउथ अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्जके ने कर दिखाया
AUS vs SA: लुंगी एनगिडी की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया हुई ढेर, साउथ अफ्रीका ने लगातार 5वीं बार कंगारूओं को ODI सीरीज में हराया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











