Sport : AUS vs SA: टिम डेविड अकेले नहीं दिला सके ऑस्ट्रेलिया को जीत, साउथ अफ्रीका ने 53 रनों से हराया #INA

AUS vs SA: साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 53 रनों से हराया दिया है. 3 टी20 मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट पर 218 रनों का स्कोर बनाया था. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 17.4 ओवर में 165 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. वहीं साउथ अफ्रीका के लिए क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश ने 3-3 विकेट चटकाए. एडेन मार्करम, कगिसो रबाडा, नकाबायोमजी पीटर और लुंगी एनगिडी को 1-1 सफलता मिली

टिम डेविड ने खेली ऑस्ट्रेलिया की लिए सबसे बड़ी पारी

219 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन देखने को मिला. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी पारी टिम डेविड ने खेली. उन्होंने 24 गेंद पर 50 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका.

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन

ट्रेविस हेड 5 रन और कैमरून ग्रीन 9 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद इसके बाद मिचेल मार्श (22), ग्लेन मैक्सवेल (16), मिचेल ओवेन (8), एलेक्स केरी (26) और बेन द्वारशुइस (12) रन बनाकर आउट हो गए.

डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली 125 रनों की नाबाद पारी

डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उन्होंने जोश हेजलवुड जैसे गेंजबाज को भी नहीं छोड़ा. उन्होंने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया. डेवाल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 56 गेंदों पर 125 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 8 छक्के जड़े. इसके अलावा रयान रिकेल्टन 14 रन और एडेन मार्करम ने 18 रनों का योगदान दिया. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारशुइस और ग्लेन मैक्सवेल ने 2-2 विकेट लिए. जबकि जोश हेजलवुड और एडम जम्मा को 1-1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  Dewald Brevis: डेवाल्ड ब्रेविस ने पहला ही टी20I शतक जड़ रच दिया इतिहास, ध्वस्त किए कई रिकॉर्ड, बने पहले बल्लेबाज

यह भी पढ़ें:  Shubman Gill: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद शुभमन गिल को मिला एक और इनाम, ICC ने दिया स्पेशल अवॉर्ड

 

AUS vs SA: टिम डेविड अकेले नहीं दिला सके ऑस्ट्रेलिया को जीत, साउथ अफ्रीका ने 53 रनों से हराया




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button