Sport : AUS vs SA: वियान मुल्डर गेंदबाजी करते हुए बुरी तरह से फिसल कर गिर गए, लेकिन इसके बाद किया कमाल, देखें वीडियो #INA

AUS vs SA: साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 84 रनों से धूल चटकाई. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर लिया है. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर्स में 277 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 37.1 ओवर्स में 193 रनों पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका के लिए लुंडी एनगिडी ने 5 विकेट हॉल लिए. जबकि अफ्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने 1 विकेट लिए, लेकिन इस दौरान वो चोटिल होने से बचे. 

वियान मुल्डर चोटिल होने से बचे, फिर मिचेल मार्श को किया आउट

साउथ अफ्रीका ऑलराउंडर वियान मुल्डर (Wiaan Mulder) जब ऑस्ट्रेलिया की पारी के 10वें ओवर में गेंदबाजी करने आए तो पहली ही गेंद पर रनअप लेते हुए उनका पैर मुड़ गया और वो जमीन पर गिर पड़े और गेंद फेंक नहीं पाए. अच्छी बात रही कि उन्हें चोट नहीं लगी. वहीं इस ओवर की पहली गेंद पर कैमरून ग्रीन ने एक लेकर मिचेल मार्श को स्ट्राइक दे दी.

इसके बाद दूसरी गेंद पर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं गई और मिड ऑन में फील्डिंग कर रहे कॉर्बिन बॉश ने एक असान सा कैच लपक लिया. मार्श 25 गेंद पर सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हुए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. 

वियान मुल्डर ने गेंद और बल्ले दोनों से साउथ अफ्रीका की जीत में दिया योगदान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में वियान मुल्डर ने गेंद और बल्ले दोनों से साउथ अफ्रीका के लिए योगदान दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्डर ने 21 गेंदों पर 26 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए. इसके बाद गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट चटकाए. 

यह भी पढ़ें:  सचिन तेंदुलकर ने पहली बार होने वाली बहु और अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक के साथ फोटो की शेयर, सारा-अंजली भी मौजूद

यह भी पढ़ें:  AUS vs SA: लुंगी एनगिडी ने रचा कीर्तिमान, वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी

AUS vs SA: वियान मुल्डर गेंदबाजी करते हुए बुरी तरह से फिसल कर गिर गए, लेकिन इसके बाद किया कमाल, देखें वीडियो




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button