Sport : ऑस्ट्रेलिया ने बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा वनडे स्कोर, पहले तो इतने रन बना चुकी है कंगारू टीम #INA

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच बैरियर रीफ एरीना में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर कप्तान मिचेल मार्श ने बल्लेबाजी का फैसला किया. जहां, ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 431 रन बोर्ड पर लगा दिए और ये ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा वनडे स्कोर है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा वनडे स्कोर कितना है.
कितना है ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा वनडे स्कोर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का सबसे बड़ा वनडे स्कोर 434 रनों का है. ये स्कोर भी कंगारू टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही बनाया था. वो वनडे मैच 12 मार्च 2006 में जोहान्सबर्ग में खेला गया था.
उस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से रिकी पोंटिग ने 156 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 164 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 13 चौके और 9 छक्के भी लगाए थे. उनके अलावा माइक हसी ने 81, साइमन कैटिच ने 79 और एडम गिलक्रिस्ट ने 55 रनों की अहम पारी खेली थी और 50 ओवर में 4 विकेट गंवाकर ऑस्ट्रेलिया ने 434 रन बोर्ड पर लगाए थे. हालांकि, 1 गेंद शेष रहते हुए साउथ अफ्रीका ने उस मैच को जीत लिया था.
For just the second time in ODI history, the top three all scored centuries! Alex Carey also made 50* coming in at four, as Australia posted a massive 2-431!#AUSvSA live blog: https://t.co/E8dkFmvx1s pic.twitter.com/ObInu7g5br
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 24, 2025
ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे बड़ा टोटल
साउथ अफ्रीका के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को करारी हार का सामना करना पड़ा. अब सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है, जिसमें बल्लेबाजी में कंगारू बल्लेबाजों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है और 50 ओवर में 431 रन बनाए. ये स्कोर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से दर्ज हो गया है, क्योंकि ये उनका दूसरा सबसे बड़ा वनडे टोटल है.
ये भी पढ़ें: AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को दिया इस सीरीज का सबसे बड़ा लक्ष्य, टॉप-3 बल्लेबाजों ने जड़े शतक
ऑस्ट्रेलिया ने बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा वनडे स्कोर, पहले तो इतने रन बना चुकी है कंगारू टीम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












