Sport : ऑस्ट्रेलिया के लीग BBL और विदेशी लीग क्यों नहीं खेलते भारतीय खिलाड़ी? BCCI का नियम कर देगा हैरान #INA

BCCI Rules For Foreign League: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. इस लीग में दुनियाभर के खिलाड़ी खेलते हैं, जिनका इंटरनेशनल डेब्यू भी नहीं हुआ होता है. आईपीएल के अलावा दुनिया में कई टी20 लीग खेला जाता है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी आईपीएल के अलावा किसी लीग में नहीं खेलते हैं. ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी भारत में आईपीएल खेलने आते हैं, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बिग बैश लीग (BBL) का हिस्सा नहीं बनते हैं.
BCCI भारतीय खिलाड़ी को विदेशी लीग खेलने की नहीं देगा इजाजत
भारतीय खिलाड़ी आईपीएल के अलावा किसी दूसरे देशों की लीग का हिस्सा नहीं बनते हैं. इसके कई कारण है. भारतीय खिलाड़ियों को BCCI इसलिए भी दूसरे देशों के लीग में खेलने की इजाजत नहीं देता कि अगर प्लेयर्स बाहर जाकर खेलेंगे तो इससे आईपीएल का वेल्यू कम हो जाएगा, क्योंकि आईपीएल का आयोजन के लिए बीसीसीआई मोटी रकम खर्च करता है और फिर दुनियाभर के खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा बनते हैं.
इसके अलावा आईपीएल में जितना पैसा खिलाड़ियों को मिलता है उतना दूसरे देशों के लीग में पैसे नहीं मिलते हैं. आईपीएल में अब खिलाड़ियों को 27 करोड़ रुपये तक मिल रहे हैं. वहीं यहां अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी 4 करोड़ से नीचे नहीं मिलता है. जबकि बिग बैश लीग (BBL), पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में स्टार खिलाड़ियों को भी बहुत की कम पैसे मिलते हैं.
खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट का रखा जाता है ध्यान
वहीं BCCI अपने खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट का भी ध्यान रखता है. BCCI इसलिए भी खिलाड़ियों को दूसरे देशों के लीग में खेलने की इजाजत नहीं कि इंजरी से उन्हें बचाया जा सके. इसके साथ ही देश में डॉमेस्टिक क्रिकेट को बरकरार रखने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की इजाजत नहीं दी जाती. अगर खिलाड़ी बाहर जाकर खेलने लगें तो घरेलू क्रिकेट का महत्व खत्म हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड में कितने मैच खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? खुद किया खुलासा, टीम इंडिया की बढ़ सकती है मुश्कलें
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इस खिलाड़ी को इंग्लैंड में करना होगा कमाल, फ्लॉप होते ही टीम इंडिया से पत्ता कटना तय
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने लंदन वाले घर में टीम इंडिया के प्लेयर्स को दी डिनर पार्टी, सिराज-गिल और पंत जैसे खिलाड़ी पहुंचे
ऑस्ट्रेलिया के लीग BBL और विदेशी लीग क्यों नहीं खेलते भारतीय खिलाड़ी? BCCI का नियम कर देगा हैरान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












