Sport : बाबर आजम ने LIVE मैच में किया ड्रामा, OUT होने के बाद दे मारा बल्ला, वायरल हुआ वीडियो #INA


Babar Azam Viral .: बिग बैश लीग 2026 में एक के बाद एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. शुक्रवार को सिडनी सिक्सर्स ने सिडनी थंडर्स के खिलाफ जीत दर्ज की. मगर, इस मैच के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम, जो सिडनी सिक्सर्स का हिस्सा हैं, उन्हें नाराज होते देखा गया. गुस्से में बाबर अपना आपा खो बैठे और उन्होंने ऐसी हरकत कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
स्टीव स्मिथ ने सिंगल लेने से किया मना
बाबर आजम इस वक्त बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. शुक्रवार को सिडनी थंडर्स के साथ खेले गए मुकाबले में बाबर आजम धीमी बल्लेबाजी करते दिखे, जहां उन्होंने 39 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए. 11वें ओवर में ऑफ स्पिन क्रिस ग्रीन के खिलाफ उन्होंने लगातार 3 डॉट गेंदें खेलीं. ओवर की आखिरी बॉल पर उन्होंने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला और वह सिंगल लेना चाहते थे, लेकिन स्टीव स्मिथ ने मना कर दिया, जिससे बाबर नाखुश दिखे.
बाबर आजम ने गुस्से में दे मारा बल्ला
“Wasn’t happy, Babar.” 😳
Drama in the middle of the SCG after Steve Smith knocked back a run from Babar Azam, so he could take strike during the Power Surge. #BBL15 pic.twitter.com/rTh0RXE0A5
— KFC Big Bash League (@BBL) January 16, 2026
स्टीव स्मिथ ने अगले ओवर में पहली चार गेंदों पर बैक टू बैक छक्के लगाए. फिर 5वीं गेंद पर उन्होंने चौका मारा. इस ओवर में गेंदबाज रेयान हेडली ने दो अतिरिक्त रन भी दिए और इस तरह 32 रन बन गए और ये बिग बैश इतिहास का सबसे महंगा ओवर बन गया.
बाबर आजम 13वें ओवर की पहली गेंद पर फिर स्ट्राइक पर आए. नाथन मैकएंड्रयू की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बाबर बुरी तरह बोल्ड हो गए. आउट होने के बाद वह काफी गुस्से में नजर आ रहे थे. बाबर ने अपने बैट को बाउंड्री रोप पर दे मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
स्मिथ और बाबर के बीच हुई बड़ी पार्टनरशिप
सिडनी थंडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 189 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसमें डेविड वॉर्नर की शतकीय पारी अहम रही. 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी सिक्सर्स की टीम ने आसानी से लक्ष्य को हासिल किया, जिसमें स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी ने सबसे अहम भूमिका निभाई. इस मैच में सिक्सर्स की टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी, क्योंकि पहले ही विकेट के लिए स्टीव स्मिथ और बाबर आजम के बीच 141 रनों की पार्टनरशिप हुई थी.
ये भी पढ़ें: आज कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? जहां बांग्लादेश से होगा टीम इंडिया का सामना
बाबर आजम ने LIVE मैच में किया ड्रामा, OUT होने के बाद दे मारा बल्ला, वायरल हुआ वीडियो
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











