Sport : BAN vs AFG: मुस्तफिजुर रहमान-रिशाद हुसैन की घातक बॉलिंग, रोमांच मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराया #INA

BAN vs AFG: एशिया कप 2025 में एक रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हरा दिया है. बांग्लादेश के दिए 155 रनों के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 136 रनों पर सिमट गई. अफगानिस्तान के लिए आखिरी में अजमतुल्लाह उमरजई और राशिद खान ने अच्छी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट लिए. जबकि रिशाद हुसैन, नसुम अहमद और तस्कीन अहमद ने 2-2 विकेट लिए. 

अफगानिस्तान की रही थी खराब शुरुआत

155 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही थी. 18 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान ने 2 विकेट गंवा दिए. सेदिकुल्लाह अटल पहली ही गेंद पर गोल्डन डक आउट हुए. इसके बाद इब्राहिम जादरान 12 गेंद पर सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने.

रहमानुल्लाह गुरबाज ने बनाए 35 रन

इसके बाद तीसरे विकेट के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और गुलबदीन नायब के बीच 33 रनों साझेदारी हुई, लेकिन फिर 14 गेंद पर 16 रन बनाकर गुलबदीन नायब आउट हो गए. इसके बाद रियाद सेट बैट्समैन रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन भेजा. गुरबाज 31 गेंद पर 35 रन बनाए. इसके बाद 15 रन बनाकर नबी भी पवेलियन लौट गए.

इसके अजमतुल्लाह उमरजई एक समय मैच को करीब ले जा रहे थे, लेकिन तस्कीन अहमद ने उन्हें आउट कर बांग्लादेश को मैच में वापसी कराई. इसके बाद बांग्लादेश के सबसे अनुभवी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने 19वें ओवर में राशिद खान और एएम गजनफर को आउट कर बांग्लादेश की जीत सुनिश्चित कर दी. राशिद 11 गेंद पर 20 रन बनाए.

ऐसी रही बांग्लादेश की बल्लेबाजी

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 154 रन बनाए. तंजीद हसन ने सबसे ज्यादा 31 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली. वहीं सैफ हसन 28 गेंद पर 30 रन बनाए. तौहीद हृदोय ने 20 गेंद पर 26 रनों की पारी खेली. जेकर अली और नुरुल हसन ने नाबाद 12-12 रनों का योगदान दिया. अफगनिस्तान के लिए राशिद खान के अलावा नूर अहमद ने 2 विकेट लिए. जबकि अजमतुल्लाह उमरजई को 1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  PAK vs UAE: हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान का अजीब फैसला, UAE के खिलाफ मैच से पहले उठाया ये कदम

यह भी पढ़ें:  IND A vs AUS A: विराट कोहली को आंख दिखाने वाला युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भारत में जड़ा शतक, पहले दिन ही मचाया धमाल

BAN vs AFG: मुस्तफिजुर रहमान-रिशाद हुसैन की घातक बॉलिंग, रोमांच मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराया




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button