Sport : BAN vs AFG: राशिद खान ने रच दिया इतिहास, भुवनेश्वर कुमार का ध्वस्त किया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज #INA

BAN vs AFG: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का 9वां मुकाबला शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 154 रन बनाए. वहीं इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने 2 विकेट चटकाए. इसी के साथ राशिद ने एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में इतिहास रच दिया है. उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है.
राशिद खान टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
राशिद खान (Rashid Khan) अब टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में 2 विकेट लेकर राशिद खान ने भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है. भुवनेश्वर कुमार ने टी20 एशिया कप में 13 विकेट हासिल किए हैं. अब राशिद खान 14 विकेट अपने नाम कर लिए हैं.
टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:
- राशिद खान – 10 मैच: 14 विकेट
- भुवनेश्वर कुमार – 6 मैच: 13 विकेट
- वानिंदु हसरंगा – 8 मैच: 12 विकेट
- अमजद जावेद – 7 मैच: 12 विकेट
- हार्दिक पांड्या – 10 मैच:12 विकेट
तंजीद हसन ने बांग्लादेश के लिए जड़ा तूफानी फिफ्टी
इस मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 154 रनों का स्कोर खड़ा किया. बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने सबसे ज्यादा 31 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं सैफ हसन 28 गेंद पर 30 रन बनाकर पवेलियन लौट. तौहीद हृदोय ने 20 गेंद पर 26 रनों की पारी खेली. आखिरी में जेकर अली और नुरुल हसन ने नाबाद 12-12 रनों का योगदान दिया और नाबाद लौटे. अफगनिस्तान के लिए राशिद खान के अलावा नूर अहमद ने 2 विकेट लिए. जबकि अजमतुल्लाह उमरजई को 1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: PAK vs UAE: हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान का अजीब फैसला, UAE के खिलाफ मैच से पहले उठाया ये कदम
यह भी पढ़ें: ये हैं T20 इंटरनेशनल में एक पारी में 5 विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज, Asia Cup 2025 में 2 मचा रहे हैं धमाल
यह भी पढ़ें: IND A vs AUS A: विराट कोहली को आंख दिखाने वाला युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भारत में जड़ा शतक, पहले दिन ही मचाया धमाल
BAN vs AFG: राशिद खान ने रच दिया इतिहास, भुवनेश्वर कुमार का ध्वस्त किया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












