Sport : T20 World Cup 2026 के लिए बांग्लादेश के स्क्वाड का हुआ ऐलान, ये विकेटकीपर बल्लेबाज बना कप्तान #INA


T20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है.भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास टीम की अगुवाई करेंगे. बांग्लादेश ने अब तक हर टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है लेकिन कभी तक वो सेमीफाइनल या उससे आगे के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया है. अब लिटन दास के पास टीम को ट्रॉफी जिताने का जिम्मा होगा.
इन खिलाड़ियों पर होगा दारोमदार
इस वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद की अनुभवी जोड़ी विरोधी टीमों के लिए चिंता का विषय बन सकती है. इन दोनों के ऊपर टीम का बॉलिंग अटैक पर बहुत ज्यादा निर्भर रहेंगे. स्पिनर महेदी हसन, नसुम अहमद और रिशाद हुसैन उन पिचों पर बहुत काम आएंगे जो टर्न में मदद करेंगी, इनकी स्पिन गेंदबाजी से बचना किसी के लिए आसान नहीं होगा
इन बल्लेबाजों से होगी टीम को उम्मीद
बांग्लादेश की टीम में बैटिंग का दारोमदार कप्तान लिटन दास पर बहुत ज्यादा होगा, लेकिन तनजीद हसन और परवेज हुसैन इमोन जैसे खिलाड़ी टॉप ऑर्डर में बहुत जरूरी भूमिका निभा सकते हैं. इसके अलावा सैफ हसन, तौहीद ह्रदय, शमीम हुसैन और काजी नूरुल हसन सोहन भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं, जो वर्ल्ड कप में बल्ले के साथ धमाल मचा सकते हैं.
बांग्लादेश के सामने होगी इन टीमों की चुनौती
आपको बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से करने वाली है. टीम कोलकाता में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. बांग्लादेश को शुरू से ही चुनौती मिलेगी क्योंकि वे इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, नेपाल और इटली वाले एक मुश्किल ग्रुप में हैं, जिसमें से सिर्फ दो टीमें सुपर 8 में पहुंचेंगी.
The Bangladesh Cricket Board (BCB) has announced the national squad for the ICC Men’s T20 World Cup 2026, . be jointly hosted by India and Sri Lanka from 7 February . 8 March.
SQUAD
Litton Kumer Das (Captain), Mohammed Saif Hassan (Vice Captain), Tanzid Hasan, Mohammad Parvez… pic.twitter.com/A9o7EtB99v— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) January 4, 2026
बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का स्क्वाड
लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद ह्रदय, शमीम हुसैन, काजी नूरुल हसन सोहन, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिज़ुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शैफ उद्दीन, शोरीफुल इस्लाम.
बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप मैच
- बांग्लादेश बनाम वेस्ट इंडीज: 7 फरवरी, कोलकाता
- बांग्लादेश बनाम इटली: 9 फरवरी, कोलकाता
- बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड: 14 फरवरी, कोलकाता
- बांग्लादेश बनाम नेपाल: 17 फरवरी, मुंबई
ये भी पढ़ें : IND vs NZ: इस स्टार खिलाड़ी को टीम इंडिया में नहीं मिली जगह तो भड़का पूर्व क्रिकेटर, जानिए क्या कहा
T20 World Cup 2026 के लिए बांग्लादेश के स्क्वाड का हुआ ऐलान, ये विकेटकीपर बल्लेबाज बना कप्तान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










