Sport : बीसीसीआई का महाप्लान! टीम इंडिया के प्रदर्शन का होगा रिव्यू, इंग्लैंड दौरे के बाद लिए जाएंगे ये बड़े फैसले #INA

Team India : टीम इंडिया के लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कान खड़े हो गए हैं. भारत को पहले आयरलैंड ने क्रिकेट इतिहास में पहली बार हराया और क्लीन स्वीप किया. फिर इसके बाद इंग्लैंड ने तीन मैचों में लगातार रौंदा और इंडियन टीम को उनके टी20 क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी हार दी. इसके बाद BCCI एक्शन में आ चुका है. अब बीसीसीआई टीम इंडिया के प्रदर्शन का रिव्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसके साथ ही वो इंग्लैंड दौरे के बाद कुछ बड़े फैसले भी ले सकता है. 

दरअसल, गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया को आयरलैंड से हार का सामना करना पड़ गया है. इसके साथ ही वो इंग्लैंड की टीम से एक भी मैच जीतने के लिए तरस रहे हैं. गंभीर को उनकी मर्जी का कोचिंग स्टाफ दिया गया है. उनके पास बल्लेबाजी कोच के तौर परसितांशु कोटक हैं. सहायक कोच के रूप में रयान टेन डेशकाटे हैं. टीम के तेज गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल हैं. वहीं स्पिन गेंदबाजी के कोच साईराज बहुतुले हैं. वहीं फील्डिंग कोच के तौर पर टी. दिलीप नजर आ रहे हैं. 

बीसीसीआई बड़े एक्शन के लिए तैयार

टीम इंडिया में इतना बड़ा और लंबा कोचिंग स्टाफ है. इसके बावजूद कोच गौतम गंभीर नए नवेल कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ टीम को जीत दिलाने में नाकाम साबित हो रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम में लगातार नए खिलाड़ियों को आईपीएल के प्रदर्शन पर मौका दिया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद परिणाम भारतीय क्रिकेट के हित में नहीं आ रहा है. अब बीसीसीआई इस पर एक्शन लेते हुए रिव्यू करने वाली है.  

देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा बयान

आपको बता दें कि, बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने . से बात करते हुए कहा है कि, ‘ इंग्लैंड दौरे के खत्म होने के बाद बीसीसीआई भारतीय मेंस टी20 टीम के प्रदर्शन को रिव्यू करेगा. भारतीय टी20 टीम के प्रदर्शन में आई गिरावट के चलते रिव्यू मीटिंग बुलाई जाएगी’. 

उन्होंने कहा कि, ‘बात बहुत सीधी है. भारतीय टी20 टीम पहले आयरलैंड और अब इंग्लैंड के खिलाफ अपने मैचों में बुरे दौर से गुजर रही है. इसी वजह से हमें यह सीरीज खत्म होने के बाद रिव्यू करना होगा. फिलहाल पुरुष टी20 टीम का प्रदर्शन के मामले में बुरा दौर चल रहा है’.

सैकिया ने आगे कहा कि, ‘हमें देखना होगा कि उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और सीरीज खत्म होने के बाद हम निश्चित रूप से एक डिटेल्ड रिव्यू में इसे सुलझाने की कोशिश करेंगे. इंग्लैंड में 19 जुलाई को वनडे सीरीज खत्म होने के तुरंत बाद रिव्यू होगा’. इस रिव्यू मीटिंग के बाद बीसीसीआई बड़े फैसले ले सकते हैं, जिसमें कुछ नए खिलाड़ियों को बाहर करना और टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलावों को भी देखा जा सकता है.

इंग्लैंड दौरे के खत्म होने के बाद होगा बड़ा एक्शन

भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 सीरीज 11 जुलाई को खत्म होने वाली है. इसके बाद 14 से लेकर 19 जुलाई तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे के खत्म होने के बाद भारतीय कोच और कप्तान के साथ रिव्यू मीटिंग की जाएगी. इंग्लैंड ने भारत तीसरे टी20 में 76 रनों पर ऑलआउट और 125 रनों से हरा दिया. वहीं चौथी टी20 मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों 9 विकेट से हार मिली. अब इस सीरीज का पांचवां और अंतिम टी20 मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा. इसमें टीम इंडिया क्लीन स्वीप से बचने के लिए उतरेगी. 

ये भी पढ़ें : लगातार 5 हार के बाद टीम इंडिया को आई सूर्यकुमार यादव की याद, कोच ने कहा- ‘उनकी उम्र को देखते हुए हमें फैसला लेना पड़ा’

बीसीसीआई का महाप्लान! टीम इंडिया के प्रदर्शन का होगा रिव्यू, इंग्लैंड दौरे के बाद लिए जाएंगे ये बड़े फैसले





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button