Sport : BCCI की नई चाल तैयार, अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट से पहले किया ये बड़ा काम, जानें अब कौन बनेगा टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर? #INA

BCCI : अजीत अगरकर का करियर बतौर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में खत्म होने वाला है. आधिकारिक तौर पर अजीत अगरकर 4 अक्टूबर को सिलेक्शन कमिटी के अपने पद से हट जाएंगे. इसके बाद कौन टीम इंडिया का हेड सिलेक्टर बनेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) किसको उनकी जगह पर रखने वाला आइए इसके बारे में जातने हैं. 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को गुवाहाटी में सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग हुई. इस मीटिंग में अजीत अगरकर की गैरमौजूदगी देखी गई, वहीं बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया भी मीटिंग में मौजूद थे. इस मीटिंग में अजीत की जगह कौन बतौर प्रमुख सिलेक्टर आने वाला है, इस पर बात हुई. बीसीसीआई जब तक अजीत अगरकर की जगह कोई नहीं आ जाता है, तब तक अंतरिम सेटअप बनाने की तैयारी कर रहा है. हालांकि अंतरिम अरेंजमेंट आगे चलकर परमानेंट भी हो सकता है. 

प्रज्ञान ओझा पर बीसीसीआई लगा रही दांव

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर प्रज्ञान ओझा जो फिलहाल चयन कमेंटी की हिस्सा है. वो अब चेयरमैन पद के उम्मीदवार के तौर पर सामने आ रहे हैं. अजीत अगरकर की गैरमौजूदगी में प्रज्ञान ओझा उनका कार्यवाल अंतरिम तौर पर संभालते हुए नजर आएंगे. बीसीसीआई के द्वारा 40 साल के पूर्व स्पिनर को सिलेक्शन कमिटी का चार्ज संभालने के लिए कहा गया है.

दरअसल, प्रज्ञान ओझा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट खेलने के मामले में मौजूदा चार सिलेक्टर्स में सबसे आगे हैं. वो इस मालमे में इस चयन पैनल में सबसे ज्यादा सीनियर हैं. इस हिसाब से,वह पद संभालने के लिए बीसीआई की नैचुरल चॉइस बन गए हैं. अनुभव के मामले में एसएस दास (23 टेस्ट), आरपी सिंह (14) और अजय रात्रा (6) टेस्ट खेले हैं. ऐसे में ओझा इन सभी पर पूरी तरह से भारी हैं. 

कौन ले सकता है प्रज्ञान ओझा की जगह

अब सवाल उठता है कि, अभी अंतरिम सेटअप में मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी प्रज्ञान ओझा को मिली है. लेकिन क्या उनको ही आगे चलकर टीम का प्रमुख चयनकर्ता बनाया जाएगा या फिर किसी और को अजीत अगरकर की जगह पर प्रमुख चयनकर्ता बनाया जाएगा. ऐसे में कौन कौन से पूर्व क्रिकेटर उनकी जगह लेने के दावेदार हैं. आइए इस बारे में भी जानते हैं. 

टीम इंडिया के हेड सिलेक्टर बनने की रेस में अचानक से पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का नाम आ रहा है. वो अजीत अगरकर की जगह लेने के प्रमुख दावेदार हैं. उनके अलावा अजीत अगरकर की जगह लेने की रेस में रविचंद्रन अश्विन, रवि शास्त्री जैसे सीनियर खिलाड़ियों का नाम भी सामने आ चुका है. अब इसमें से कोई उनकी जगह लेगा या फिर अंतरिम सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा को ही आगे जारी रखा जाएगा. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

न्यूज़ीलैंड के साथ टीम इंडिया 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक दो टेस्ट के अलावा पांच टी20 और इतने ही वनडे मैच खेलेगा. इससे पहेल टीम का चयन काफी अहम हो जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम के चयन में इस सीरीज के लिए प्रज्ञान ओझा अहम भूमिका निभाएँगे.

ये भी पढ़ें : रोहित शर्मा-विराट कोहली आज बनाएंगे 2 बड़े रिकॉर्ड, कुलदीप यादव के पास भी होगा दोहरा शतक जड़ने का मौका

BCCI की नई चाल तैयार, अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट से पहले किया ये बड़ा काम, जानें अब कौन बनेगा टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button