Sport : नाइट क्लब विवाद में फंसे बेन स्टोक्स, दूसरे टेस्ट और इंग्लैंड की कप्तानी पर मंडराया खतरा; जानिए क्या है पूरा मामला #INA

Ben Stokes: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद हुई एक घटना के कारण वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं और उनकी कप्तानी भी खतरे में पड़ सकती है. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) इस मामले की जांच कर रहा है. स्टोक्स के साथ तेज गेंदबाज गस एटकिंसन भी जांच के दायरे में हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 जून की सुबह लंदन के एक नाइट क्लब में बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन मौजूद थे. वहीं सारासेन्स रग्बी क्लब की एकेडमी का एक खिलाड़ी भी मौजूद था. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला बढ़ गया. हालांकि, अभी तक घटना की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसे टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला मानते हुए क्रिकेट रेगुलेटर को इसकी सूचना दे दी है. बोर्ड का कहना है कि जांच पूरी होने तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जाएगा.

दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं स्टोक्स

शेड्यूल के अनुसार, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 जून से द ओवल मैदान पर खेला जाएगा. लेकिन जांच जारी रहने के कारण बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे, ऐसी संभावना जताई जा रही है. ECB ने स्पष्ट किया है कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही दूसरे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की जाएगी.

मिडनाइट कर्फ्यू तोड़ने का आरोप

आपको बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए मिडनाइट कर्फ्यू लागू किया हुआ है. नियम के अनुसार सभी खिलाड़ियों को रात 12 बजे से पहले टीम होटल लौटना होता है. यह नियम पिछली एशेज सीरीज के बाद लागू किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टोक्स और एटकिंसन ने इसी नियम का उल्लंघन किया, जिसके चलते मामला और गंभीर हो गया है.

कप्तानी पर भी मंडरा रहा खतरा

इस विवाद के बाद बेन स्टोक्स की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं. यदि जांच में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई होती है तो इंग्लैंड के उपकप्तान हैरी ब्रूक दूसरे टेस्ट में टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं.

पहले भी विवादों में रहे हैं स्टोक्स

यह पहली बार नहीं है जब बेन स्टोक्स किसी नाइट क्लब विवाद में फंसे हैं. साल 2017 में भी ब्रिस्टल के एक क्लब के बाहर हुए झगड़े के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था और कुछ समय के लिए टीम से निलंबित भी किया गया था. अब सभी की नजर ECB की जांच रिपोर्ट पर है, जो यह तय करेगी कि स्टोक्स दूसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं और उनकी कप्तानी पर क्या असर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! सिराज हुए बाहर, 2 साल बाद प्रसिद्ध कृष्णा की टी20 टीम में हुई एंट्री; देखिए अपडेटेड स्क्वॉड

नाइट क्लब विवाद में फंसे बेन स्टोक्स, दूसरे टेस्ट और इंग्लैंड की कप्तानी पर मंडराया खतरा; जानिए क्या है पूरा मामला





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close