Sport : IPL 2026 से पहले बड़ी खुशखबरी! बांग्लादेश ने भारत के सामने टेके घुटने, अब फैंस की आएगी मौज #INA

IPL 2026 : भारत में आज से यानी 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन शुरू होने वाला है. इस बार 10 टीमें आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान पर उतरने वाली हैं. सीजन का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी मजबूत टीमों के बीच होने वाला है. आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन है तो वहीं, हैदराबाद 2024 आईपीएल की फाइनलिस्ट है. ऐसे में आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. 

आईपीएल 2026 से पहले बड़ी खुशखबरी

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ये खुशखबरी बांग्लादेश से सामने आई है. इस खबर के सामने आते ही तमाम क्रिकेट फैंस के चेहरों पर खुशी आ गई है. बांग्लादेश के वो सभी क्रिकेट फैंस खूशी से झूम उठे हैं, जो इंडियन प्रीमियर लीग के वर्षों से दीवाने हैं. आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी, तब से अब तक इस टूर्नामेंट में तमाम बांग्लादेश के खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते थे. 

इस बार यानी कि आईपीएल 2026 में ऐसा नहीं होने वाला है. आईपीएल के 19वें सीजन में कोई भी बांग्लादेशी खिलाड़ी नहीं खेलने वाला है. आईपीएल 2026 की नीलामी में सिर्फ एक बांग्लादेश के खिलाड़ी को खरीदा गया था. कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को खरीदा था. लेकिन उन्हें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच भारत में भारी विरोध के बाद आईपीएल से बीसीसीआई के आदेश के बाद बाहर कर दिया गया था. 

बांग्लादेश ने भारत के सामने टेके घुटने

इसके बाद बांग्लादेश ने बदले में भारत से बदला लेते हुए अपने देश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारण पर रोक ला दी थी. ऐसा होने से बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस काफी निराश थे, जो इस टूर्नामेंट को काफी करीब से फॉलो करते हैं. लेकिन अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनकी सुन ली है और देश में आईपीएल के प्रसारण पर लगे बैन को हटा लिया है. इसके साथ ही बांग्लादेश ने भारत के सामने घुटने टेक दिए हैं. 

रहमान की जगह केकेआर ने मुजारबानी को दिया मौका

आपको बता दें कि, कोलकाता नाइट राडर्स यानी केकेआर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था. जबकि आईपीएल 2026 की नीलामी में उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थे. उन्हें आईपीएल से बाहर करने के बाद केकेआर ने उनकी जगह टीम में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को अपने साथ जोड़ लिया है. मुजारबानी को केकेआर ने 75 लाख में साइन किया है.

आईपीएल 2026 के लिए केकेआर का स्क्वाड

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम साइफर्ट, रोवमन पॉवेल, अनुकूल रॉय, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, रमनदीप सिंह, ब्लेसिंग मुजारबानी, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, नवदीप सैनी, उमरान मलिक, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती.

आईपीएल 2026 के लिए केकेआर का शेड्यूल

मैच नंबर तारीख दिन मैच स्थान समय
1 29 मार्च रविवार मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई शाम 7:30 बजे
2 2 अप्रैल गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता शाम 7:30 बजे
3 6 अप्रैल सोमवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स कोलकाता शाम 7:30 बजे
4 9 अप्रैल गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता शाम 7:30 बजे
5 14 अप्रैल मंगलवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
6 17 अप्रैल शुक्रवार गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
7 19 अप्रैल रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स कोलकाता दोपहर 3:30 बजे
8 26 अप्रैल रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लखनऊ शाम 7:30 बजे
9 3 मई रविवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हैदराबाद दोपहर 3:30 बजे
10 8 मई शुक्रवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
11 13 मई बुधवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स रायपुर शाम 7:30 बजे
12 16 मई शनिवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स कोलकाता शाम 7:30 बजे
13 20 मई बुधवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस कोलकाता शाम 7:30 बजे
14 24 मई रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता शाम 7:30 बजे

ये भी पढ़ें : Virat Kohli: SRH के खिलाफ रौद्र रूप अपनाते हैं विराट, चिन्नास्वामी में जमकर लगाते हैं गेंदबाजों की क्लास, देखें आंकड़े

IPL 2026 से पहले बड़ी खुशखबरी! बांग्लादेश ने भारत के सामने टेके घुटने, अब फैंस की आएगी मौज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close