Sport : संजू सैमसन को लेकर बड़ा अपडेट, इस कारण जिम्बाब्वे सीरीज से किया गया बाहर, BCCI के मास्टर प्लान का हैं हिस्सा #INA

Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. टीम इंडिया के सेलेक्टर्स पर भी काफी सवाल खड़े हो रहे हैं. फैंस और पूर्व दिग्गजों का कहना है कि टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन खिलाड़ी को टीम से इस तरह बाहर करना सही नहीं है. संजू लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं, लेकिन इसी बीच उन्हें लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. खबरों के मुताबिक, संजू को टीम से ड्रॉप नहीं किया गया है, बल्कि वे एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं.
BCCI के मास्टर प्लान का हिस्सा हैं संजू सैमसन
क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू सैमसन अभी भी टीम इंडिया के सेलेक्टर्स की लॉन्ग टर्म रणनीति का अहम हिस्सा हैं. वह एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में बने हुए हैं और उन्हें इस टूर्नामेंट से वापस बुलाने की कोई योजना नहीं है. रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि सेलेक्टर्स 2028 के टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के एक बड़े समूह (Pool) को आजमाना चाहते हैं.
Samson still very much part of selectors’ long-term strategy said a familiar source
He remains in India’s squad for the Asian Games – no plans of recalling him from that event
Selectors looking . test a wider pool of players with 2028 World Cup in mind pic.twitter.com/BkY6jVEaDp
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 7, 2026
संजू सैमसन के टीम से बाहर करने पर मचा हुआ है बवाल
भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर 5 टी20I मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया इसी महीने जिम्बाब्वे का दौरा करेगी, जहां वह 3 टी20I मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 6 जुलाई को टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया था. स्क्वाड सामने आने के बाद से ही संजू सैमसन चर्चा का विषय बने हुए हैं, क्योंकि उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है.
संजू को बाहर रखे जाने पर फैंस के अलावा पूर्व क्रिकेटरों ने भी नाराजगी जाहिर की है. सभी का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन खिलाड़ी को इस तरह टीम से बाहर नहीं किया जाना चाहिए था. हालांकि, इस बवाल के बीच अब रिपोर्ट सामने आई है कि संजू सैमसन को ड्रॉप नहीं बल्कि रेस्ट दिया गया है और वह टीम इंडिया के बड़े प्लान का हिस्सा हैं.
Sanju Samson was rested for the Zimbabwe series because the selectors didn’t want . carry both their senior wicketkeepers on the tour. (Cricinfo). pic.twitter.com/y6XDiQhn1C
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 7, 2026
अजिंक्य रहाणे ने भी संजू सैमसन को टीम से बाहर किए जाने पर दी थी प्रतिक्रियां
अजिंक्य रहाणे ने भी संजू सैमसन को बाहर किए जाने पर सवाल उठाए थे. रहाणे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि यह बहुत ही अजीब है कि टी20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो को टीम से बाहर कर दिया गया है. रहाणे ने अपनी स्टोरी में लिखा, “उम्मीद है कि संजू सैमसन के साथ कुछ बातचीतहुई होगी. यह अजीब लगता है कि हमारे हाल ही के टी20 विश्व कप जीत के हीरो को जिम्बाब्वे जाने वाली टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है.”
यह भी पढ़ें: ‘मालिकों ने बदतमीजी की, मेरे साथ गलत बर्ताव…’ टिम डेविड ने दिया बड़ा बयान, RCB को लेकर बोली ये बात
संजू सैमसन को लेकर बड़ा अपडेट, इस कारण जिम्बाब्वे सीरीज से किया गया बाहर, BCCI के मास्टर प्लान का हैं हिस्सा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,