Sport : 'दोनों भारतीय बल्लेबाजी की…,' कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा #INA

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत होने में बस कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं. 14 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टीम की तैयारियों और भविष्य की रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया है. गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ करते हुए वनडे वर्ल्ड कप 2027 के प्लान और सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका को लेकर भी खुलकर बात की.
गिल और कोहली के बीच हुई वनडे वर्ल्ड कप में कॉम्बिनेशन को लेकर चर्चा
भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर पहला वनडे मैच खेला जाएगा. सीरीज आगाज से एक दिन पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें गिल ने कई सवालों के जवाब दिए. दो दिन पहले गिल को प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली के साथ कुछ देर बातचीत करते हुए देखा गया था. गिल ने बताया कि उनकी बात भविष्य के टीम कॉम्बिनेशन और 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर हुई.
शुभमन गिल ने कहा, ‘हम दोनों टीम के कॉम्बिनेशन को लेकर चर्चा कर रहे थे कि साउथ अफ्रीका में कौन सा कॉम्बिनेशन हमारे लिए सबसे बेहतर रहेगा? ऐसे कौन से प्लेयर्स हैं जो फिलहाल टीम में नहीं हैं, लेकिन भविष्य में हमारे लिए कौन से प्लेयर अहम साबित हो सकते हैं? कौन से गेंदबाज, ऑलराउंडर और स्पिनर टीम में संतुलन के लिए सही रहेंगे? हमारी बातचीत इन्हीं सभी टॉपिक्स पर हुई थी.
विराट और रोहित भारतीय बल्लेबाजी की टीम की रीढ़ – शुभमन गिल
शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बताया. गिल ने कहा कि दोनों का अनुभव टीम के लिए अमूल्य है. भारतीय कप्तान ने कहा कि रोहित और विराट भाई पिछले एक दशक से भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं और आज भी वो टीम के बेहद अहम सदस्य हैं. उनका अनुभव और स्किल हमारे लिए बेहद मूल्यवान है. दोनों ने अलग-अलग परिस्थितियों, टूर्नामेंट्स और बड़े-बड़े मैचों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है.
“They’ve been the backbone of the Indian batting line-up.” 👊
🗣️ Shubman Gill perfectly sums up the RoKo effect! 💙#ENGvIND 1st ODI | TUE, 14 JULY, 2:30 PM | LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/9GlhcGeY9p
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 13, 2026
जसप्रीत बुमराह को भी लेकर शुभमन गिल ने दिया बयान
शुभमन गिल ने जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम में वापसी पर खुशी जाहिर की. बता दें कि बुमराह करीब 3 साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “बुमराह भाई कुछ समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. उम्मीद है कि उन्होंने इस सीरीज से पहले काफी प्रैक्टिस की होगी. हमें भरोसा है कि उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और हम इस सीरीज को जीतकर पॉजिटिव अंदाज में खत्म करेंगे.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर रहेगी सभी की नजर
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. जो रूट और बेन डकेट की वापसी हुई है. वहीं टी20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ज्यादातर खिलाड़ी वनडे में भी इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं. इंग्लिश खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए कड़ी चुनौती पेश करेंगे. अब टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की भूमिका अहम होगी.
भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले ODI के लिए इंग्लैंड के प्लेइंग 11 का ऐलान, अनुभवी खिलाड़ियों को मिला मौका
'दोनों भारतीय बल्लेबाजी की…,' कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,