Sport : 'सेंचुरी तो बनती रहेंगी, ट्रॉफी जीतना फोकस है…' वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल से पहले भरी हुंकार, कहा- 'मैं बॉलर पर प्रेशर रखता हूं' #INA

Vaibhav Sooryavanshi statement : आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी लगातार बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के मुलनपुर क्रिकेट स्टेडियम में मात्र 29 बॉल में 5 चौके और 12 छक्कों के साथ 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने मैदान पर तबाही मचाकर फैंस का खूब मनोरंजन किया.

इस पारी की बदौलत RR ने SRH को 47 रनों से 244 के लक्ष्य का पीछा करते हुए कहा दिया. इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच मिला. इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड लेते हुए उन्होंने बड़ा बायन दिया है. वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 फाइनल से पहले भरी हुंकार

वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि, ‘जब हम जीतते हैं, तो हम बस पॉजिटिव इरादे को आगे बढ़ाते हैं और अगले मैच की ओर बढ़ते हैं. हम अगला मैच भी उसी तरह जीतने और फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगे. मैं थोड़ा सोचता हूं, लेकिन बहुत ज़्यादा नहीं. मैं बस उस गेम को खेलने की कोशिश करता हूं जिसमें मैं हूं और ज़्यादा नहीं सोचता. लेकिन अगर मुझे लगता है कि मुझे किसी चीज पर काम करने की जरूरत है, तो मैं उस पर ध्यान देता हूं’.

वैभव ने आगे कहा कि, ‘मैं बस यह सोचता हूं कि विरोधी टीम में बॉलर कौन हैं, मैं इस विकेट पर उनका सामना कैसे कर सकता हूं, बाउंड्री कितनी बड़ी हैं, बस इस तरह की चीजें. मैं बस अपने इरादे के साथ पॉजिटिव रहने की कोशिश करता हूं. जब मैं ऐसा करता हूं, तो बॉलर प्रेशर में रहते हैं. इसलिए मैं इसे जारी रखने और गेम पर हावी होने की कोशिश करता हूं’.

वैभव ने आउट होने के बाद निराशान पर दिया जवाब

सूर्यवंशी ने जिस बॉल पर वह आउट हुए, क्या उन्हें रिकॉर्ड के बारे में पता था, इस पर कहा कि, ‘मुझे आउट होने के बाद ही पता चला. उस समय मेरा फोकस सिर्फ इतना था कि मैं जितना हो सके उतना कंट्रीब्यूट करूं क्योंकि सेंचुरी तो बनती रहेंगी, लेकिन अभी फोकस इस बात पर है कि ट्रॉफी कैसे जीतनी है. अगर मुझे लगता है कि मुझे कहीं दिक्कत हो रही है, तो मैं उस पर काम करता हूं. मैं यह नहीं सोचता कि अपोजिशन क्या प्लान कर रही है, वह उनका प्लान है. मैं अपने प्लान पर फोकस करता हूं, और मैं बस नॉर्मल क्रिकेट खेलने की कोशिश करता हूं’.

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बना डाले और जीत के लिए विरोधी टीम को 244 रनों का टारगेट दिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन ही बना पाई और ऑलराउट हो गई. इसके साथ ही आरआर ने 47 रनों से मुकाबला जीत लिया.

ये भी पढ़ें : ‘वैभव ने बहुत अच्छा खेला, वो मिस नहीं करता..’ हारकर IPL 2026 से बाहर होने पर क्या बोले SRH के कप्तान पैट कमिंस, जानें क्या कहा?

'सेंचुरी तो बनती रहेंगी, ट्रॉफी जीतना फोकस है…' वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल से पहले भरी हुंकार, कहा- 'मैं बॉलर पर प्रेशर रखता हूं'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button