Sport : चेतेश्वर पुजारा ने अपने रिटायरमेंट के बाद धोनी के बारे में ऐसा क्या कहा, जो हो रहा है वायरल #INA

Cheteshwar Pujara Reaction After Retirement: भारतीय स्टार क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. इसके बाद से पुजारा की ही चर्चा है. इस बीच चेतेश्वर पुजारा के रिटायरमेंट के बाद उनका पहला रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एमएस धोनी का जिक्र करते दिख रहे हैं.
क्या बोले चेतेश्वर पुजारा?
भारतीय स्टार क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने 2010 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत के लिए डेब्यू किया था और उसके बाद तो वह नई दीवार के नाम से पहचाने जाने लगे, क्योंकि उनसे पहले राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम की दीवार कहा जाता था. अब रिटायर हो चुके चेतेश्वर ने पहली प्रतिक्रिया दी.
इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैंने जब साल 2010 में माही भाई की कप्तानी में अपना डेब्यू किया, वह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था क्योंकि उस वक्त टीम में कई सारे महान खिलाड़ी हुआ करते थे. राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, गौतम गंभीर, वीवीएस लक्ष्मण समेत कई अन्य दिग्गज भी उस टीम में थे. हरभजन सिंह, जहीर खान जैसे दिग्गजों को देख मैं बड़ा हुआ था, इसलिए वह मेरे क्रिकेट करियर के सबसे गौरवपूर्ण लम्हों में से एक रहा.’
VIDEO | India’s Test cricket star Cheteshwar Pujara spoke about his debut game and his teammates after announcing his decision . retire from cricket.
He says, “When I made my debut in 2010 under Mahi bhai, it was a dream come moment for me because there were some great players… pic.twitter.com/Cm10jAk73Z
— Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2025
चेतेश्वर पुजारा का इंटरनेशनल करियर
चेतेश्वर पुजारा भारतीय क्रिकेट का अहम हिस्सा रहे, जिन्होंने कई यादगार और मैच जिताऊ पारियां खेलीं. आंकड़ों की बात करें, तो पुजारा ने भारत के लिए कुल 103 टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक और 35 अर्धशतक निकले हैं. पुजारा ने भारत के लिए पांच वनडे मैच भी खेले जिनमें सिर्फ 51 रन ही बना सके. वह भारत के लिए टी20 नहीं खेल सके.
ये भी पढ़ें: ये हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बॉल खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, चौथे नंबर पर हैं चेतेश्वर पुुजारा
चेतेश्वर पुजारा ने अपने रिटायरमेंट के बाद धोनी के बारे में ऐसा क्या कहा, जो हो रहा है वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












