Sport : Chinnaswamy Stampede: 'शब्द नहीं हैं', चिन्नास्वामी की घटना पर कोहली का ऑफिशियल स्टेटमेंट, मरने वालों के लिए कही ये बात #INA

Chinnaswamy Stampede: बुधवार 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल 2025 में ट्रॉफी जीतने की खुशी में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया. बेंगलुरु में इस दौरान एक अप्रिय घटना हो गई.

आरसीबी की खुशी में शामिल होने पहुंचे दर्शकों में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर आई. टीम ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया. जिसमें उन्होंने इस घटना पर शोक जताया. वहीं टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. 

विराट का आया रिएक्शन

बेंगलुरु में स्थित चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की विक्ट्री परेड में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों को पहले एयरपोर्ट से रिसीव किया. फिर वह उनके साथ विधान सौधा पहुंचे. इसके बाद टीम का जत्था चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचा. यहां स्टेडियम के अंदर व बाहर लाखों की संख्या में दर्शक पहुंचे हुए थे. स्टेडियम के बाहर दर्शकों के बीच भगदड़ मच गई. जिसमें 11 लोगों ने अपनी जान गंवाई. 

इसपर विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया. उन्होंने आरसीबी की पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, “मेरे पास शब्द नहीं हैं. बिल्कुल तबाह हो चुका हूं”. 

ये भी पढ़ें: RCB Victory Parade: मातम में बदला आरसीबी की जीत का जश्न, 11 मासूमों को भगदड़ में गंवानी पड़ी अपनी जान

आरसीबी ने कही ये बात

“हम मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बहुत दुखी हैं. जिसमें टीम के आज दोपहर आगमन की प्रत्याशा में पूरे बेंगलुरु में लोगों की भीड़ जुटने की बात कही गई. सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है. आरसीबी दुखद मौत पर शोक व्यक्त करता है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है”. 

“स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद, हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया. हम अपने सभी समर्थकों से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें”.

यहां देख सकते हैं पोस्ट

 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: क्रुणाल पांड्या आईपीएल इतिहास में हुए ‘अमर’, RCB की तरफ से किया ये अनोखा कारनामा

Chinnaswamy Stampede: 'शब्द नहीं हैं', चिन्नास्वामी की घटना पर कोहली का ऑफिशियल स्टेटमेंट, मरने वालों के लिए कही ये बात




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button