Sport : IPL में MI और KKR के लिए खेल चुके क्रिस लिन ने BBL में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बैटर #INA

Chris Lynn BBL Record: ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों टी20 लीग बिग बैश लीग खेली जा रही है, जिसमें दुनियाभर के खिलाड़ी खेल रहे हैं. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज क्रिस लिन ने BBL में इतिहास रच दिया है. उन्होंने वो कारनामा किया है, जो इससे पहले बीबीएल में दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया था. क्रिस लिन BBL में 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
बीबीएल में बुधवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिस्बेन टीम के बीच मैच खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्रिस्बेन हीट की टीम 19.4 ओवरों में सिर्फ 121 रनों पर सिमट गई. इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए क्रिस लिन ने पारी का आगाज किया, जिसके बाद उन्होंने BBL में अपने 4000 रन पूरे किए.
BBL में क्रिस लिन ने पूरे किए 4000 रन
क्रिस लिन बीबीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 131 मैचों में 4 हजार के आंकड़े को पार किया है. BBL में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एरॉन फिंच दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 107 मैचों में खेलते हुए कुल 3311 रन बनाए हैं. अब क्रिस लिन बिग बैश लीग में 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
A BBL great! 👏 Chris Lynn is the first . 4,000 BBL RUNS – and he does it with a six! #BBL15 pic.twitter.com/V66sxynAPe
— KFC Big Bash League (@BBL) December 31, 2025
IPL में मुंबई इंडियंस और केकेआर का रह चुके हैं हिस्सा
क्रिस लिन ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. हालांकि इसके बाद उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी मैच साल 2018 में खेला था. क्रिस लिन ने अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल मैच में कुल 291 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से ना शतक और ही अर्धशतक निकले हैं, लेकिन उन्होंने दुनियाभर के टी20 लीग में कुल 300 मैच खेले हैं 8500 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 56 अर्धशतक शामिल है. क्रिस लिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइजर्स जैसे टीमों के लिए खेल चुके हैं.
यह भी पढ़ें: LSG के खिलाड़ी ने Vijay Hazare Trophy में 8 ओवर में लुटाए 78 रन, IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस से हुआ था ट्रेड
IPL में MI और KKR के लिए खेल चुके क्रिस लिन ने BBL में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बैटर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












