Sport : Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत के इस शहर को मिल सकती है मेजबानी #INA

Commonwealth Games 2030 In India: कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. दरअसल कॉमनवेल्थ एसोसिएशन ने ऑक्शन में शामिल होने के लिए भारत के नाम पर मुहर लगा दी है. कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने बुधवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के प्रस्तावित मेजबान के रूप में अहमदाबाद के नाम की सिफारिश की है. इसको लेकर आखिरी फैसला 26 नवंबर को जेनरल बॉडी मीटिंग में लिया जाएगा.
अहमादाबाद कर सकता है कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी
कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने आज 15 अक्टूबर को इस बात की जानकारी दी कि राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए अहमदाबाद की नाम की रिफारिश की गई है. अब अहमदाबाद को मेजबानी मिलेगी या नहीं, इसका आखिरी फैसला 26 नवंबर को ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ स्पोर्ट जनरल एसेंबली की मीटिंग में लिया जाएगा.
कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
वहीं भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि राष्ट्रमंडल संघ द्वारा अहमदाबाद में 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भारत की बोली को मंजूरी दिए जाने पर भारत के प्रत्येक नागरिक को हार्दिक बधाई.
A day of immense joy and pride for India.
Heartiest congratulations . every citizen of India on Commonwealth Association’s approval of India’s bid . host the Commonwealth Games 2030 in Ahmedabad. It is a grand endorsement of PM Shri @narendramodi Ji’s relentless efforts .…
— Amit Shah (@AmitShah) October 15, 2025
अहमदाबाद के साथ नाइजीरिया भी रेस में शामिल
कॉमनवेल्थ स्पोर्ट एग्जीक्यूटिव बोर्ड भारत के अलावा अफ्रीका के नाइजीरिया में भी इस खेल का आयोजन कराने पर विचार कर रहा है. कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. डोनाल्ड रुकारे का कहना है कि ‘हम भारत और नाइजीरिया दोनों की सोच और प्रतिबद्धता के लिए आभारी हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स मेजबानी करने के लिए दोनों के ही प्रस्ताव काफी बेहतर और प्रेरणादायक हैं. इसे लेकर आखिरी फैसला ग्लासगो में जनरल एसेंबली में लिया जाएगा’.
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: विराट और रोहित पर पैट कमिंस के बयान से मचा हड़कंप, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कह दी बड़ी बात
यह भी पढ़ें: PAK vs SA: 39 साल के पाकिस्तानी स्पिनर के सामने जडेजा पड़े फीके, WTC में तीसरी बार किया ये कारनामा
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत के इस शहर को मिल सकती है मेजबानी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












