Sport : Commonwealth Games 2026 में भारतीय एथलीटों ने बिखेरा जलवा, झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा समेत चानू-ऋषिकांत ने जीते मेडल #INA

Commonwealth Games 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का जलवा बरकरार है. अब तक भारतीय एथलीट्स कुल 4 मेडल अपने नाम कर चुके हैं, जिसमें मीराबाई चानू का गोल्ड मेलड भी शामिल हैं. वहीं ऋषिकांत सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले पहले एबल-बॉडीड में पहले भारतीय बने हैं. भारत के लिए बीती रात मुथुपंडी राजा ने 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में रजत पदक जीता. उन्होंने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया. वहीं देश के लिए पुरुषों के पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में भारतीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने कांस्य पदक जीता. उन्होंने देश को बॉन्ज मेडल दिलाकर भारत का नाम रोशन किया. तो आइए आज हम भारत के लिए अब तक पदक जीतने वाले सभी एथलीटों के बारे में जानते हैं.

राजा मुथुपंडी ने जीता सिल्वर मेडल

भारतीय वेटलिफ्टर राजा मुथुपंडी ने देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 286 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया है. ये भारत का दूसरा सिल्वर मेडल हैं. मुथुपंडी राजा ने स्नैच राउंड में अपने दूसरे प्रयास में 126 किलो वजन उठाकर बढ़त हासिल की थी. इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में भी उन्होंने दूसरे प्रयास में 160 किलो वजन उठा लिया. उन्होंने कुल 286 किलो वजन उठाकर भारत के लिए मेडल पक्का कर दिया. उन्हें 2019 में कोहनी की गंभीर चोट लगी थी और 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हिस्सा नहीं ले पाए लेकिन अब उन्होंने धमला मचा दिया है. 

मुथुपंडी राजा ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाने के बाद कहा कि, ‘मैं स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरा था, लेकिन ट्रेनिंग के दौरान जैसा प्रदर्शन कर रहा था, वैसा नहीं कर सका. इसके बावजूद रजत पदक जीतकर खुश हूं. मैं भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन और अपने कोच विजय शर्मा को इस पूरे सफर में मेरा साथ देने और इस मुकाम तक पहुंचने में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं’.

झंडू कुमार ने दिलाया भारत को बॉन्ज मेडल

भारतीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के हेवीवेट वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है. इसके साथ ही उन्होंने पैरा खेलों में भारत के मेडल टैली का खाता भी खोल दिया है. झंडू ने पहली कोशिश में 180 किलो वजन उठाया फिर उन्होंने इसलके बाद 196 किलो जन उठाया. उन्होंने पुरुषों के हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ग में 190 किलोग्राम वजन भारत के लिए बॉन्ज मेडल अपने नाम किया. 

भारत को बॉन्ज मेडल दिलाने के बाद झंडू कुमार ने  कहा कि, ‘आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है. मुझे जो प्यार और समर्थन मिला है, उसके लिए मैं सभी का आभारी हूं. यह मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक है, भारत के लिए पदक जीतना और देश का तिरंगा ऊंचा लहराते देखना गर्व की बात है. देश के लिए मैंने पहला मेडल जीता. हालांकि, स्वर्ण पदक नहीं जीत पाने का थोड़ा अफसोस है. अगली बार और अधिक मेहनत करके गोल्ड जीतने की कोशिश करूंगा. यह मेडल देश के लिए बहुत जरूरी है. जब से साईं में सेलेक्शन हुआ, तब से हमने अच्छा प्रदर्शन किया. वर्ष 2025 में चीन में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसके बाद थाईलैंड में जाकर ब्रॉन्ज मेडल देश को दिलाया. इस बार थोड़ी सी तकनीकी कमी रह गई; आगे उसको दूर करने की कोशिश करूंगा’.

भारत को मीराबाई चानू ने दिलाया गोल्ड 

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया. उन्होंने लगातार चौथी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीता है. मीराबाई चानू ने ग्लासगो में 48 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल दिया. चानू ने वेटलिफ्टर ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क में कुल मिलाकर 190 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक भारत को दिलाया. उनके नाम 2018, 2022 और अब 2026 गेम्स में भी गोल्ड मेडल दर्ज हो गया है. 2014 के इवेंट में उन्हें सिल्वर मेडल मिला था.

ऋषिकांत सिंह सिल्वर मेडल पर किया कब्जा

इससे पहले मणिपुर के वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनामबम ने पुरुषों के 60 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया. ऋषिकांत ने कुल 264 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया. उन्होंने स्नैच राउंड में 121 किग्रा का भार उठाया वहीं क्लीन एंड जर्क राउंड में एक ही बार में 143 किग्रा वजन उठा पाए. उन्होंने इसके साथ ही भारत को मेडल दिला दिया.

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की मेडल टैली 

क्रमांकएथलीटइवेंटखेलपदक
1ऋषिकांत सिंहमेंस 60 किग्रावेटलिफ्टिंग🥈 सिल्वर
2झंडू कुमारमेंस हेवीवेटपैरा पावरलिफ्टिंग🥉 ब्रॉन्ज
3मीराबाई चानूवूमेंस 48 किग्रावेटलिफ्टिंग🥇 गोल्ड
4मुथुपांडी राजामेंस 65 किग्रावेटलिफ्टिंग🥈 सिल्वर

ये भी पढ़ें : मीराबाई चानू ने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, भारत को मिला पहला स्वर्ण

Commonwealth Games 2026 में भारतीय एथलीटों ने बिखेरा जलवा, झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा समेत चानू-ऋषिकांत ने जीते मेडल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button