Sport : CSK Full Squad: संजू को किया ट्रेड, अनकैप्ड भारतीयों पर लुटाए 28.40 करोड़, IPL 2026 में ऐसा है CSK का स्क्वाड #INA

CSK full squad IPL 2026: मंगलवार यानि 16 दिसंबर को आईपीएल 2026 ऑक्शन खत्म होने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स का 25 सदस्यीय स्क्वाड सामने आ गया है. 5 बार की चैंपियन सीएसके अबकी बार मिनी नीलामी में एक अलग अप्रोच के साथ उतरी थी. प्रबंधन ने अनुभवी खिलाड़ियों के बजाय युवाओं में निवेश करना बेहतर समझा. इसी के चलते भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा पर 28.40 करोड़ खर्च किए. फिर अंत में सरफराज खान को भी अपने साथ जोड़ा, आइए देखते हैं 19वें सीजन के लिए चेन्नई का स्क्वाड कैसा नजर आ रहा है.
आईपीएल 2026 ऑक्शन में CSK ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
प्रशांत वीर – प्रशांत वीर के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ की बोली लगाई, वह बाएं हाथ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी भी करते हैं. इसी के चलते उन्हें रवींद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है.
कार्तिक शर्मा – कार्तिक शर्मा वैसे तो ऑलराउंडर हैं, लेकिन उनका मुख्य हथियार बल्लेबाजी है. राजस्थान से आने वाले इस खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाल मचाया था. इसके लिए उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ की भारी रकम देकर अपने खेमे ंएन शामिल किया.
सरफराज खान – भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान पहले राउंड में अनसोल्ड गए, दूसरे राउंड में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा. उनकी 3 साल बाद आईपीएल में वापसी हुई है.
मैट हेनरी – न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी शुरुआती ओवर में गेंद से हरकत करवाने के लिए पहचाने जाने जाते हैं. सीएसके ने उन्हें 2 करोड़ के बेस प्राइस पर ही खरीद लिया.
मैथ्यू शॉर्ट – 1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले मैथ्यू शॉर्ट पर सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली लगाई. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं.
अमन खान – अमन खान निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं, आईपीएल 2026 में चेन्नई ने उन्हें 40 लाख की कीमत पर अपने साथ जोड़ा.
राहुल चाहर – भारतीय स्पिनर राहुल चाहर के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स में भिड़ंत हुई. अंत मे सीएसके ने 5.20 करोड़ पर बाजी मारी.
जैक फॉक्स – न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर जैक फॉक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 75 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा.
अकील होसेन – 2 करोड़ के बेस प्राइस पर वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज अकील होसेन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने.
𝐀𝐍𝐁𝐔𝐃𝐄𝐍 𝐀𝐖𝐀𝐈𝐓𝐒 𝐓𝐇𝐄 𝟐𝟓 𝐅𝐎𝐑 ‘𝟐𝟔 🦁 💛#WhistlePodu #IPLAuction pic.twitter.com/IxmGOJOQ7r
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) December 16, 2025
रिटेन किए गए खिलाड़ी –
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (ट्रेड) आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी।
IPL 2026 के लिए CSK का फुल स्क्वाड –
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (14 करोड़ रुपये), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी राहुल चाहर और जैक फोक्स.
यह भी पढ़ें – IPL 2026: दुनिया के इन 5 खतरनाक ऑलराउंडर्स पर ऑक्शन में हुई पैसों की बारिश, KKR, SRH, और PBKS ने लुटाए कड़ोरों रुपये
CSK Full Squad: संजू को किया ट्रेड, अनकैप्ड भारतीयों पर लुटाए 28.40 करोड़, IPL 2026 में ऐसा है CSK का स्क्वाड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












