Sport : CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बजी खतरे की घंटी, पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले आई बुरी खबर #INA

CSK vs PBKS : आईपीएल 2026 का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच से पहले रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खतरे की घंटी बज गई है. वही पंजाब किंग्स के लिए एक राहत की खबर सामने आई है. दरअसल, 3 अप्रैल को सीएसके और पंजाब के बीच शाम 7:30 से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला जाने वाला है.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बजी खतरे की घंटी
चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जबकि पंजाब किंग्स इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर आ रही है. अब ये मैच दोनों टीमों के बीच कांटे का होने वाला है. लेकिन इससे पहले चेन्नई के लिए खतरे की घंटी बज गई है, जबकि पंजाब के लिए राहत की खबर आई है.
पंजाब किंग्स के लिए मैच से पहले आई राहत की खबर
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने चोट के बाद स्कैन क्लियर कर लिया है. उनके स्कैन में कोई भी दिक्कत नजर नहीं आई है. ऐसे में वो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आएंगे. दरअसल, अय्यर को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के चौथे मैच में कलाई में गेंद लगने से चोट लगी थी.
🚨 GOOD NEWS ON SHREYAS IYER 🚨
– Scans of Punjab Kings Captain is clear, he is set . play tomorrow vs CSK. [Bharat Sharma from PTI] pic.twitter.com/GrBRjolrBL
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 2, 2026
आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर ने इस सीजन के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 11 बॉल में 2 चौकों के साथ 18 रनों की पारी खेली थी. उनकी चोट से पंजाब किंग्स समेत उनके तमाम फैंस की चिंताएं बढ़ गई थीं. अब जब वो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच खेलने वाले हैं तो उससे उनके फैंस के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं.
CSK और PBKS का स्क्वाड
चेन्नई सुपर किंग्स – ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कम्बोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी, राहुल चाहर.
पंजाब किंग्स – श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, प्याला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसन, अजमतुल्लाह ओमरजई, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवन, कूपर कॉनोली, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, लॉकी फर्ग्यूसन.
ये भी पढ़ें : LSG vs DC: करारी हार के बाद क्या बोले कप्तान ऋषभ पंत? जानें बल्लेबाज या गेंदबाद किसे बताया दोषी
ये भी पढ़ें : IPL 2026: लखनऊ-दिल्ली के मैच में जमकर चले लात-घूंसे हुई, जंग का अखाड़ा बना मैदान, मारपीट का वीडियो वायरल
CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बजी खतरे की घंटी, पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले आई बुरी खबर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









