Sport : CSK vs PBKS: चेन्नई ने पंजाब को दिया 210 का लक्ष्य, आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे और सरफराज खान ने बल्ले से उगली आग #INA

CSK vs PBKS : आईपीएल 2026 का सातवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (Chennai Super Kings vs Punjab Kings) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे और सरफराज खान की धमाकेदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं. अब पंजाब किंग्स को इस मुकाबले को जीतने के लिए 210 रन बनाने होंगे. पंजाब किंग्स के लिए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट विजय कुमार वैशाख ने हासिल किए.
निराशाजनक रही CSK की शुरुआत
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए संजू सैमसन और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ आए. टीम की शुरुआत निराशाजनक रही और स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन 7 बॉल में 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद टीम को दूसरा झटका गायकवाड़ के रूप में लगा. वो 28 बॉल में 22 रन बनाकर आउट हुए.
The Ayush Attack! 🔥🦁#WhistlePodu #CSKvPBKS pic.twitter.com/hp5tlsWUt3
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 3, 2026
आयुष म्हात्रे ने खेली तूफानी पारी
टीम के लिए सबसे ज्यादा रन 18 वर्षीय आयुष म्हात्रे ने बनाए. उन्होंने शानदार अर्धशकीय पारी खेली और 43 बॉल में 6 चौके और 5 छक्कों के साथ 73 रनों की पारी. उनके अलावा टीम के लिए शिवम दुबे (shivam dube) और सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने बनाए. सीएसके के लिए सरफराज ने 12 बॉल में 32 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया.
4⃣ overs . go!
Shivam Dube 🤝 Sarfaraz Khan in the middle 🙌
Can they power #CSK . a strong finish? 🤔
Updates ▶️ https://t.co/riWrE2EZiF#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvPBKS pic.twitter.com/LzVnnG3d9n
— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2026
शिवम दुबे ने मचाई बल्ले से तबाही
इसके बाद शिवम दुबे ने ताबही मचाई और 27 बॉल में 5 चौके और 1 छ्क्कों के साथ 45 रनों की पारी खेली. इस पारी में दुबे का स्ट्राइक रेट 166.66 का रहा. सीएसके के लिए इन दोनों के अलावा कार्तिक शर्मा ने 1 और प्रशांत वीर ने 6 रनों की नाबाद पारी खेली.
𝐏𝐮𝐦𝐩𝐞𝐝 𝐮𝐩 👊 pic.twitter.com/hLVvcIZrXm
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 3, 2026
पंजाब के लिए इन गेंदबाजों ने चटकाए विकेट
पंजाब किंग्स के लिए विजय कुमार वैशाख ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. उनके अलावा जेवियर बार्टलेट, मार्को जानसेन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें : ‘कुछ तो सम्मान दो, नहीं तो मैं चला…’ वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर का कई सालों बाद छलका दर्द, जानिए भावुक होकर क्या कहा?
CSK vs PBKS: चेन्नई ने पंजाब को दिया 210 का लक्ष्य, आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे और सरफराज खान ने बल्ले से उगली आग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









