Sport : Dale Steyn Record: डेल स्टेन हैं टेस्ट इतिहास के सबसे बेस्ट फास्ट बॉलर? ये रिकॉर्ड कर रहा है इसका दावा #INA

Dale Steyn Record: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 से अधिक विकेट चटकाने वाले साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन खौफ का दूसरा नाम हैं. उन्होंने दुनियाभर के बल्लेबाजों को अपनी रफ्तार से तंग किया. सचिन तेंदुलकर सरीखे बैटर भी स्टेन की पेस के आगे संभल कर खेलते थे. राइट आर्म पेसर के खाते में मौजूद विकेटों की संख्या और अधिक हो सकती थी.
हालांकि उनका करियर चोट की वजह से खत्म हो गया. इसके बावजूद स्टेन जब तक खेले, तब एक के बाद एक बड़े-बड़े कीर्तिमान बनाते रहे. डेल स्टेन के नाम अभी भी एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे तोड़ पाना किसी भी तेज गेंदबाज के लिए सपना होगा.
डेल स्टेन के नाम है ये अनोखा रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के पूर्व फास्ट बॉलर डेल स्टेन इकलौते ऐसे तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने 9 अलग-अलग टीमों के खिलाफ टेस्ट में पांच या इससे ज्यादा विकेट लिए हैं. लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्टेन ने 6 बार टेस्ट की एक पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिए हैं.
वहीं भारत के खिलाफ उन्होंने 5 बार, पाकिस्तान के खिलाफ 3 बार, श्रीलंका के खिलाफ 3 बार, वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 बार, न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 बार, इंग्लैंड के खिलाफ 2 बार, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ एक-एक बार ये कारनामा किया है.
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका को मिला ग्रीम स्मिथ जैसा बैटर, महज 19 साल की उम्र में जड़े 150 रन, विश्व क्रिकेट में मनवाया अपना लोहा
तीनों फॉर्मेट में बनाया अपना दबदबा
डेल स्टेन ने 17 दिसंबर, 2004 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 93 टेस्ट, 125 वनडे व 47 टी20 मुकाबले खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम 439 विकेट दर्ज है. रेड बॉल क्रिकेट में उनका गेंदबाजी औसत 22.95 का है.
उन्होंने 26 बार एक पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट लिए. वहीं 5 बार एक मैच में दस विकेट हासिल किए. ओडीआई में स्टेन ने 25.95 के औसत से 196 विकेट लिए. 39 रन पर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. टी20 इंटरनेशनल में इस खिलाड़ी ने 64 विकेट लिए हैं.
संन्यास के बाद शुरू किया ये काम
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद डेल स्टेन ने कोचिंग व ब्रॉडकास्टिंग में अपना हाथ आजमाया. वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कोचिंग कर चुके हैं. वहीं 2024 टी20 विश्व कप व 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में स्टेन कमेंटेटर की भूमिका में दिखे.
ये भी पढ़ें: Glenn Phillips Fifty: ग्लेन फिलिप्स का आतिशी अंदाज, केवल इतनी गेंदों पर जड़े 58 रन, चौके-छक्कों की लगाई झड़ी
Dale Steyn Record: डेल स्टेन हैं टेस्ट इतिहास के सबसे बेस्ट फास्ट बॉलर? ये रिकॉर्ड कर रहा है इसका दावा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











