Sport : DC vs MI: समीर रिजवी ने खेली 90 रनों की तूफानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया #INA

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत का खाता खोला है. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 8वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धूल चटा दिया है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए 22 वर्षीय समीर रिजवी ने मैच जिताऊ पारी खेली है. MI के खिलाफ समीर रिजवी अकेले खड़े रहे और टीम को शानदार जीत दिलाई. समीर ने 90 रनों की तूफानी पारी खेली. एमआई के दिए 162 रनों के लक्ष्य को दिल्ली की टीम ने 18.1 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.

मुंबई इंडियंस के दिए 163 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही थी. दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 7 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे. केएल राहुल 1 रन और नीतीश रेड्डी बिता खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद पथुम निसांका और समीर रिजवी के बीच तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की शानदार साझेदारी हुई.

इसके बाद फिर पथुम निसांका आउट हुए. उन्होंने 30 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली. इसके बाद समीर रिजवी और डेविड मिलर ने पारी को संभाला और टीम को शानदार जीत दिलाई. समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली. हालांकि वो अपने शतक से चूक गए. 

ऐसी रही मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 162 रन बनाए थे. एमआई के लिए सबसे बड़ी पारी सूर्यकुमार यादव ने खेली. वो 36 गेंद पर 51 रन बनाए. वहीं रोहित शर्मा ने 35 रन बनाए. जबकि नमरधीर ने 28 रन बनाए. इसके अलावा मिचेल सैंटनर नाबाद 18 रन और कॉर्बिन बॉश नाबाद 11 रनों का योगदान दिया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट लिए. इसके अलावा अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, निगम और टी नटराजन को 1-1 सफलता मिली.

DC vs MI: समीर रिजवी ने खेली 90 रनों की तूफानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close